आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन अंतर्गत आभा कार्ड बनाने हेतु माननीय उप विकास पदाधिकारी एवम् सिविल सर्जन महोदय द्वारा जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर समाहरणालय, गढ़वा से रवाना किया गया।
दिनांक 16-08-2022 को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन अंतर्गत आभा कार्ड बनाने हेतु माननीय उप विकास पदाधिकारी एवम् सिविल सर्जन महोदय द्वारा जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर समाहरणालय, गढ़वा से रवाना किया गया। आभा कार्ड भारत के प्रत्येक नागरिक का अनिवार्य रुप से बनाया जाने वाला यूनिक स्वास्थ्य पहचान पत्र है। इस रथ के द्वारा प्रत्येक प्रखण्ड मे आभा कार्ड का लाभ बताते हुए सभी नागरिकों को आभा कार्ड शीघ्र बनाने के लिए जागरुक किया जाएगा।
आभा कार्ड सुशिक्षित लोग अपने मोबाइल से Google के माध्यम से https://healthid.ndhm.gov.in इस URL पर क्लिक कर के या आरोग्य सेतु एप या आभा एप से भी बना सकते हैं। आभा कार्ड बनाना बेहद सरल है। इसे बनाने के लिए आवश्यक है कि आपका आधार कार्ड हो और वर्तमान मे आपके द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला मोबाइल नम्बर आधार से लिंक हो या जुङा हो।
आभा कार्ड में आधार मे निहित आपकी सामान्य जानकारी जैसे नाम,पता,उम्र, 14 अंकों का आभा नम्बर व आभा एड्रेस उल्लेखित होगा।
आभा कार्ड के अनेक फायदों मे सबसे महत्वपूर्ण यह है कि आपके स्वास्थ्य संबंधी सभी जानकारी (बीमारी, जाँच, इलाज, दवा) आभा कार्ड मे निहित होगी जिससे आप बिना किसी कागज़ के सम्पूर्ण भारत मे आभा कार्ड के द्वारा अपना इलाज करवा सकते हैं। इसमे आर्थिक लाभ नही है, उसके लिए आयुष्मान भारत का गोल्डन कार्ड बनवा सकते हैं।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating