बिहार:-गुलाब का फूल लेकर नीतीश पहुंचे लालू के आवास
*संवाददाता अरमान खान*
पटना- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राबड़ी आवास पहुंचकर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की। सीएम नीतीश के साथ मंत्री विजय चौधरी भी लालू से मिलने पहुंचे हैं। राबड़ी आवास पर राजद समर्थकों की भारी भीड़ देखी जा रही है। आवास के बाहर भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी हैं।
लालू के पटना आने के कुछ ही देर बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और मंत्री विजय चौधरी मिलने के लिए राबड़ी आवास पहुंचे। नीतीश कुमार ने इस दौरान लालू प्रसाद यादव को गुलाब का फुल भेट किया और उनसे आशीर्वाद ली। इस दौरान वित्त मंत्री विजय चौधरी, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, मंत्री तेजप्रताप यादव उपस्थित थे वही राज्यसभा सांसद मीसा भारती, पूर्व सीएम राबड़ी देवी भी मौजूद थीं।
बता दें कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव बड़ी बेटी मीसा भारती के साथ दिल्ली से पटना पहुंचे। पटना पहुंचने के बाद राजद कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। पटना एयरपोर्ट और राबड़ी आवास में मौजूद समर्थक अपने नेता की एक झलक पाने के लिए बेताव दिखे।
राबड़ी आवास पहुंचने के बाद लालू से लोगों ने मुलाकात की। बुके और किताबे लेकर समर्थक उनसे मिलने पहुंचे थे। समर्थकों व राजद कार्यकर्ताओं ने बिहार में फिर से महागठबंधन की सरकार बनने पर लालू प्रसाद यादव को बधाई और शुभकामना दी।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
तलवार से 78 किलो का केक काट लालू यादव ने मनाया अपना जन्मदिन।
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट* राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद का 78वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। बुधवार...
हत्या कर पति ने दीवार पर लिखा “मैने अपनी बीबी को मारा”
हत्या कर पति ने दीवार पर लिखा "मैने अपनी बीबी को मारा" हत्या की इस वारदात को देख लोग हैरान...
खेत में काम कर रहे पति ने दो मासूम बच्चों सहित पत्नी की काट डाला!
खेत में काम कर रहे पति ने दो मासूम बच्चों सहित पत्नी की काट डाला! आख़िर ऐसा क्या हुआ.. कि...
शर्म से भरा शर्मनाक अपराध नाबालिगों ने किया नाबालिग के साथ गैंगरेप
गढ़वा जिला ब्यूरो अरमान खान Bihar: पोर्न देखकर बच्चों ने किया गैंगरेप, आरोपी सभी बच्चे 10 से 12 साल के,...
बिहार के एक महिला ने मेंढक की शक्ल जैसे दिखने वाले बच्चे को दिया जन्म
संवादाता दयानंद यादव गया जिला के गुरुआ प्रखंड स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार की रात एक महिला ने अजीबोगरीब बच्चे को...
स्कॉर्पियो और बस की टक्कर में 6 बारातियों की मौत
बरातियों से भरा स्कोर्पियो और यात्री बस में हुई टक्कर, बड़ी खबर बिहार के बक्सर से आई है. शनिवार की...
Average Rating