झारखंड राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे पोषण पखवाड़ा सप्ताह के तहत जागरूक अभियान चलाया गया।
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट- झारखंड राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे पोषण पखवाड़ा सप्ताह के तहत राज्य को कुपोषण मुक्त बनाने एवं जन-समुदाय की भागीदारी के तहत एक जुट होकर किकुपोषण मुक्त, स्वास्थ्य और मजबूत झारखंड निर्माण के लिए लोगो को जागरूक किया जा सके । इसके अंतर्गत प्रखंड के सभी ग्राम पंचायतों में पोषण पखवाड़ा अभियान चलाया गाया। सिलीदाग पंचायत में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र पर मुखिया अनीता देवी, आंगनबाड़ी सेविका,उषा देवी,तारा देवी ,शारदा देवी सहायिका सीमा, सुनीता देवी बच्चे एवं ग्रामीण महिलाओं की उपस्थिति में जागरूकता रैली निकाला गया।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पोषण पखवाड़ा दिवस एक से सात सितम्बर तक मनाया जा रहा हैं जिसमे पोषण से सम्बंधित मुख्य उद्देश्य को शामिल किया गया है। इसके अंतर्गत आंगनबाड़ी में शून्य से छह वर्ष तक के समस्त बच्चों का वजन व उंचाई मापन कर स्वस्थ्य बच्चें की पहचान करना और स्वस्थ मां और स्वस्थ बच्चें के लिए स्थानीय स्तर पर पारंपारिक भोजन को बढ़ावा देने हेतु जागरूकता लाना। पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत लोगो को सुपोषण का महत्व बताना जैसे स्वच्छ जल प्रबंधन,पौष्टीक युक्त भोजन करना।जिससे पोषण सम्बन्धित बीमारी की रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गये, ताकि क्षेत्र में लोगो को कुपोषण से होने वाली बीमारियों के रोकथाम के लिए जागरूक किया जा सके।
इस कार्यक्रम में मुखिया अनीता देवी ने कहा कि पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य हैं की कुपोषण से मुक्ति,’ जिससे लोगों में इसके प्रति जागरूकता लाया जा सके। और लोग अपने खान-पान में पोषण युक्त भोजन को शामिल कर कुपोषण से घर गाँव और पुरे पंचायत को मुक्त कर एक सशक्त और स्वस्थ्य समाज का निर्माण किया जा सके।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
कलश स्थापना के साथ नवरात्र का आगाज़, मां शैलपुत्री की पूजा से गूंजा रमना क्षेत्र
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार से चैत्र नवरात्र...
रामनवमी, सरहुल व ईद पर शांति बनाए रखने की अपील
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । रामनवमी, सरहुल एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने...
सिंगरौली में मजदूर की मौत, स्वजनों में शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड के भागोडीह पंचायत अंतर्गत झुरहा गांव निवासी 46 वर्षीय मजदूर ललन...
रमना प्रखंड के तीन गांवों को सगमा में शामिल करने की मांग
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । विधायक अनंत प्रताप देव ने विधानसभा के बजट सत्र के दौरान रमना...
मटकोड़वा स्थल पर प्रकाश व्यवस्था शुरू हुआ पल
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । रमना पंचायत स्थित मटकोड़वा स्थल पर स्थानीय युवाओं द्वारा प्रकाश की व्यवस्था...
रमना प्रखंड कमेटी के तत्वावधान में दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन का मनाया गया जन्मदिवस
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । झारखंड मुक्ति मोर्चा रमना प्रखंड कमेटी के तत्वावधान में दिशोम गुरु स्वर्गीय...
Average Rating