आंगनबाड़ी सेविका व सहिया दीदी ने हरे भरे सब्जियां तथा पोसाहार से होने वाले फायदे के बारे में दी जानकारी।
सगमा से नूर अंसारी के रिपोर्ट
झारखण्ड राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय पोषण माह के तहत दिन शुक्रवार को सोनडीहा पंचायत भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के जानकारी देते हुए पर्यवेक्षिका अंजना कुमारी व वार्ड संख्या 07 के वार्ड सदस्य रामानन्द प्रजापति ने बताया कि यह कार्यक्रम एक सितम्बर से लेकर 30 सितम्बर तक चलेगा। इस दौरान बच्चों को स्टॉल लगाकर विभिन्न प्रकार के हरे भरे सब्जियां तथा पोषक आहार से होने वाले फायदे के बारे में जानकारी दी गई। वही बच्चों एवं उनके माता पिता को स्वस्थ और साफ सुथरा रहने, हरी सब्जी खाने, समय-समय पर नियमित रूप से हाथों को सफाई करे तथा बच्चों, किशोरों और महिलाओं को कुपोषण मुक्त स्वस्थ और मजबूत आदि की शपथ दिलाई गई। इसके बाद एक दोहा के रूप में सुनाया गया महुआ मकई खाएंगे, सभी पोषक पाएंगे, गेन्हारी बथुआ पालक खाएंगे, एलिमिया दूर भाग आएंगे, नेनुआ करेला झिंगी खाएंगे, शरीर को स्वस्थ बनाएंगे, इसी प्रकार के तरह-तरह के दोहा सुनाई गई। और बच्चों के पोषण के साथ- साथ महिलाओं के स्वास्थ्य का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। इस मौके पर आंगनबाड़ी सेविका व सहिया दीदी सहित कई लोग मौजूद थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating