पलामू में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, तीन माह पहले किया था प्रेम विवाह
पलामू के जुमने में एक युवक का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला है। मामला बेटी बांध स्थान का है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय आदित्य यादव के रूप में की गई है। वह तरहसी के नावाकसमार का रहने वाला था। युवक ने 3 माह पहले प्रेम विवाह किया था। वह अपनी पत्नी के साथ रजवाडीह में किराए के मकान में रह रहा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक को नशे की लत थी। वह अक्सर नशे की हालत में लोगों से विवाद कर लेता था। इस कारण आसपास के इलाके के युवक की छवि आपराधिक प्रवृत्ति की बन गई थी।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की पत्नी चैनपुर के निमिया की रहने वाली है। अब तक युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस गहनता से सारी बिंदुओं पर जांच करने में जुट गई है। पुलिस युवक की पत्नी और नजदीकी लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाने का प्रयास में लगी है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
बाढ़ में फंसे वृद्ध व्यक्ति को सुरक्षित रेस्क्यू कर परिजनों को सौंपा गया
मोहम्मदगंज। मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कलुवा के समीप बह रही कोयल नदी में अचानक जलस्तर में वृद्धि के कारण...
होली पर्व एंव रमजान के लेकर थाना परिसर मे शांति समिति का हुआ बैठक
परवेज़ आलम की रिपोर्ट पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना परिसर मे सोमवार को होली पर्व एंव रमजान के लेकर...
लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में दो दिनी फ्री आई कैम्प का किया गया शुभारंभ
Report By लवकुश कुमार सिंह । Editing By chandesh kumar patel विश्रामपुर। लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की ओर...
लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में मोतियाबिंद ऑपरेशन 27 से
रिपोर्ट - चंदेश कुमार पटेल (न्यूज कोर्डिनेटर हेड)विश्रामपुर। विश्रामपुर शहर स्थित लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में आगामी 27...
बहन को मैट्रिक के परीक्षा दिलवाकर वापस लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
हैदर नगर से अंकित सिंह की रिपोर्टपलामू: बहन को मैट्रिक के परीक्षा दिलवाकर वापस लौट रहे एक युवक...
Average Rating