मंझिआंव(गढ़वा): प्रधानमंत्री शहरी आवास में अनियमितता को लेकर प्रेस वार्ता करते हुए कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मारुतिनंदन
गढ़वा अनुमंडल ब्यूरो अमित कुमार की रिपोर्ट

मझिआंव: कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सह मझिआंव नगर पंचायत के युवा समाजसेवी मारुतिनंदन सोनी द्वारा अपने आवास परिसर में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में श्री सोनी ने नगर पंचायत प्रशासन पर पीएम शहरी आवास योजना में लाभुकों के खाते में राशि भेजने के एवज में पैसा उगाही करने का आरोप लगाया।और कहा कि इस संबंध में उपायुक्त गढ़वा को लिखित आवेदन देकर राशि उगाही पर रोक लगाने की मांग की है। श्री सोनी ने कहा कि पीएम आवास वितरण में कर्मचारी, पदाधिकारी एवं बिचौलियों की मिलीभगत से भारी अनियमितता की जा रही है।इन्होंने कहा कि 25 जनवरी को नगर पंचायत द्वारा अखबार के माध्यम से नए पीएम आवास के लिए योग्य लाभुकों से आवेदन के साथ जरूरी कागजातों की मांग की गई थी और अंतिम तिथि 27 जनवरी बताई गई थी। इस तरह मात्र दो दिन का समय गरीब लाभुकों को दिया गया था जो पर्याप्त नहीं था। वहीं सोनी ने कहा कि जब लोग आवास के कागजात के साथ कार्यालय गए तो उनसे दो टूक शब्दों में कहा गया कि अब समय खत्म हो गया है।वहीं सोनी ने आरोप लगाते हुए कहा कि बिचौलियों के माध्यम से पहले ही बिना कोई सर्वे किए ही दो दिन में 500 आवास योजना के अंतर्गत आवेदन पत्र जमा कर लिया गया। और योग्य लाभुकों को कहा गया कि आवास योजना के लभूकों का चयन कर लिया गया है।श्री सोनी ने कहा कि नगर पंचायत कार्यालय में चल रहे राशि उगाही के खेल को मझिआंव की जनता काभी बर्दास्त नही करेगी।श्री सोनी ने चेतावनी देते हुए कहा कि नगर पंचायत कार्यालय राशि उगाही बंद करे नहीं तो जनता इसका मुंहतोड़ जवाब देगी।
वहीं प्रेस वार्ता में विजय सिंह, दीपक विश्वकर्मा, यासीन अंसारी, मंटू चंद्रवंशी, विकास पाल एवं सनेश पाल उपस्थित थे।
Next post
Palamu। पलामू में तेल टैंकर और बाईक में टक्कर, दो की दर्दनाक मौत Palamu road accident news
More Stories
रामनवमी पर संस्कृति और सौहार्द का संगम
मझिआँव से संजीव सिंह की रिपोर्ट मुखदेव हाई स्कूल चौक स्थित शिव मंदिर प्रांगण में 27 मार्च 2026, दिन शुक्रवार...
सुप्रसिद्ध मिशन गायिका निशा बौद्ध का उंटारी रोड में आगमन, ASP चुनाव प्रचार में होगी शामिल
प्रतिनिधि/मझिआंव आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद रावण का 9 नवंबर दिन शनिवार को 12 बजे दिन में...
पलामू के उंटारी रोड में चंद्रशेखर आजाद का आगमन, विशाल जनसभा को करेंगे संबोधन
प्रतिनिधि/ मझिआंव आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद रावण का 9 नवंबर दिन शनिवार को 12 बजे...
नगर पंचायत क्षेत्र अन्तर्गत ब्लॉक परिसर मे निवर्तमान अध्यक्षा ने पत्र के माध्यम से की इंडोर स्टेडियम बनाने की मांग, कहा युवाओं के भविष्य का है सवाल
अमित वर्मा की रिपोर्ट मझिआंव—अभी के समय में खेल कितना जरूरी है ये बात किसी से छुपी नहीं है, इसी...
चतरा लोकसभा से इंडिया गठबंधन पिछड़ा वर्ग से प्रत्याशी घोषित करे: गोरखनाथ चौधरी
चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट पिछड़ा वर्ग ओबीसी एकता अधिकार मंच झारखंड प्रदेश के द्वारा चतरा के सर्किट हाउस में...
Average Rating