Palamu। पलामू में तेल टैंकर और बाईक में टक्कर, दो की दर्दनाक मौत Palamu road accident news
Palamu Road Accident। बड़ी खबर पलामू ज़िला के उंटारी रोड थाना क्षेत्र से है। जहां थाना क्षेत्र के बसरिया मोड़ पर बुधवार की शाम करीब 4:30 बजे बड़ी दुर्घटना घटित हुई।
पलामू ज़िला ब्यूरो लवकुश कुमार सिंह की रिपोर्ट
उंटारी-बीमोड़ मुख्य पथ पर मोटरसाइकिल और तेल टैंकर के बीच सीधी टक्कर हो गयी। टक्कर के बाद घटनास्थल से भाग रहे तेल टैंकर को रेहला थाना क्षेत्र में पुलिस ने बीमोड़ के पास पकड़ा। मृत युवकों की पहचान उंटारी रोड थाने के मुरमा कला गांव निवासी और राधे राधे बस के मालिक रुद्र प्रताप सिंह के बड़े पुत्र 35 वर्षीय पपन सिंह एवं जोखन ठाकुर के पुत्र 30 वर्षीय संतोष ठाकुर के रूप में हुई है। दोनों युवक बाइक से जा रहे थे, इसी क्रम में तेल टैंकर से बाइक में टक्कर हो गयी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। रूद्र प्रताप सिंह पलामू जिला ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं।
घटनास्थल पर दोनों मृत के शव पड़े रहने के कारण उंटारी-बीमोड़ मुख्य पथ के दोनों छोर पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। घटना स्थल पर पहुंची उंटारी थाने की पुलिस न जाम हटाया। थाना के एएसआई राजकुमार शर्मा एवं टुनटुन कुमार के साथ अंचलाधिकारी यशवंत नायक जाम हटाते दिखे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
बाढ़ में फंसे वृद्ध व्यक्ति को सुरक्षित रेस्क्यू कर परिजनों को सौंपा गया
मोहम्मदगंज। मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कलुवा के समीप बह रही कोयल नदी में अचानक जलस्तर में वृद्धि के कारण...
होली पर्व एंव रमजान के लेकर थाना परिसर मे शांति समिति का हुआ बैठक
परवेज़ आलम की रिपोर्ट पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना परिसर मे सोमवार को होली पर्व एंव रमजान के लेकर...
लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में दो दिनी फ्री आई कैम्प का किया गया शुभारंभ
Report By लवकुश कुमार सिंह । Editing By chandesh kumar patel विश्रामपुर। लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की ओर...
लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में मोतियाबिंद ऑपरेशन 27 से
रिपोर्ट - चंदेश कुमार पटेल (न्यूज कोर्डिनेटर हेड)विश्रामपुर। विश्रामपुर शहर स्थित लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में आगामी 27...
बहन को मैट्रिक के परीक्षा दिलवाकर वापस लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
हैदर नगर से अंकित सिंह की रिपोर्टपलामू: बहन को मैट्रिक के परीक्षा दिलवाकर वापस लौट रहे एक युवक...
Average Rating