खुशखबरी। मंत्री मिथिलेश ने दिया बड़ी सौगात, 130 करोड़ रूपए की योजनाओ का हुआ शिलान्यास व भूमिपूजन
गढ़वा। मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने दिया गढ़वा ज़िला वासियों को बड़ी सौगत, 130 करोड़ रुपए की लागत की एक दर्जन योजनाओं का हुआ शिलान्यास
अच्छी खबर है कि गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने गढ़वा जिले के चिनियां प्रखंड में करीब 130 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले करीब एक दर्जन योजनाओं का शिलान्यास व भूमिपूजन किया।
इस दौरान चिनियां के कदवा मोड़ से रंका तक करीब 104 करोड़ की लागत से बनने वाली 38 किलोमीटर की सड़क का भूमि पूजन किया।
आरईओ विभाग से चार करोड़ 13 लाख की लागत से तीन सड़कां का शिलान्यास एवं भूमि पूजन,
चिनियां प्रखंड कार्यालय परिसर में पांच करोड़ 41 लाख की लागत से बनने वाले पदाधिकारी व कर्मचारी आवास का शिलान्यास
तथा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के करीब एक करोड़ 55 लाख की लागत से बनने वाली पांच जलापूर्ति योजना का शिलान्यास किया गया। मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि चिनिया प्रखंड गढ़वा जिला का सबसे पिछड़ा प्रखंड था। परंतु इस प्रखंड में एक ही दिन में करीब 130 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली योजनाओं का शुभारंभ किया गया है। किये जा रहे विकास कार्य को देखकर पूर्व विधायक मानसिक रूप से विक्षिप्त हो गए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव पूर्व किये गये वादा के अनुसार कनहर नदी में गायघाट पर 10 करोड़ रूपये की लागत से पुल का निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। उन्होंने कहा कि कोई भी पदाधिकारी व कर्मचारी जनता को उनके हक व अधिकार से वंचित नहीं कर सकता है। जनता को भी अपना अधिकार लड़कर लेना होगा। मंत्री ने चिनियां प्रखंड में स्वीकृत अन्य योजनाआें की भी जानकारी दिया।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
गढ़वा डिसी की बड़ी कार्रवाई,विद्यालय से चावल बेचने के मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश
खरौंधी (गढ़वा )। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के पीएम.श्री. मध्य विद्यालय अरंगी से चावल की अवैध बिक्री संबंधी मामले...
बच्चों के मध्याह्न भोजन पर डाका, ग्रामीणों ने पकड़ा
खरौंधी (गढ़वा) । खरौंधी प्रखंड के पीएम श्री मध्य विद्यालय अरंगी से मध्याह्न भोजन का चावल कालाबाजारी करने का मामला...
खरौंधी प्रखंड झामुमो कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती
चंदेश कुमार पटेल न्यूज कोर्डिनेटर हेड खरौंधी। खरौंधी प्रखंड स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यालय में अलग झारखंड आंदोलन के...
गरीबों के साथ हर पल खड़ी है सरकार: विधायक अनंत प्रताप देव
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा है कि हेमंत सोरेन के...
Average Rating