शक्तिपीठ के महंतों ने लोगों से रक्तदान करने के लिए किया आह्वाहन।
मंझिआंव से संवाददाता अमित कुमार की रिपोर्ट
मंझिआंव(गढ़वा):गायत्री शक्तिपीठ मंझिआंव के प्रांगण में किया जाएगा रक्तदान शिविर का आयोजन……. शक्तिपीठ के महंतों ने लोगों से रक्तदान करने के लिए किया आह्वाहन।
मंझिआंव(गढ़वा): नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत गायत्री शतिपीठ के प्रांगण में प्रज्ञा मंडल एवं युवा मंडल मझिआंव के संयुक्त तत्वावधान में 25.09.2022 (दिन रविवार) को सुबह 11 बजे से शाम 2 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमे जिला समन्वयक श्री विनोद पाठक जी के नेतृत्व में गढ़वा जिला से आए चिकित्सकों की टीम के द्वारा रक्तदान कराया जाएगा।
वहीं शक्तिपीठ के सदस्यों ने नगर पंचायत सहित प्रखंड के लोगों से आग्रह है की आप निर्धारित समयानुसार इस पुनीत कार्यक्रम में भाग लेकर रक्तदान महादान कर पुण्य के भागी बनें।
वहीं गायत्री परिवार के सदस्य नागेंद्र सिंह ने कहा कि भविष्य में जिन लोगों ब्लड की आवश्यकता पड़ती है हम गायत्री परिवार के लोग तुंरत ब्लड उपलब्ध कराने का कार्य करेंगे।
बताते चले कि गायत्री शक्तिपीठ में फरवरी में होने वाले 108 कुंडीय महायज्ञ एवं गायत्री माता, वैष्णो माता की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंदिर में काम ज़ोरशोर से चल रहा है।
वहीं इस बैठक में
बाबा केशव नारायण दास, अच्युतानंद तिवारी, बीरेंद्र सोनी,नागेंद्र सिंह, देवमणि विश्कर्मा, घनश्याम प्रसाद, बेचन राम सहित गायत्री परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating