करचाली पंचायत के जमौति गांव में लगा जनता दरबार , एक हजार लोगों ने दिया आवेदन
भंडरिया से संवाददाता सत्येंद्र कुमार केसरी की रिपोर्ट

करचाली पंचायत के जमौति गांव में आपकी सरकार आपके अधिकार आपके द्वार कार्यक्रम ओका आयोजन किया गया। इस मौके पर विभिन्न विभाग के करीब एक हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं ।इनमें कई आवेदन का ऑन सपोर्ट निष्पादन कर दिया गया है। वीडियो विपिन कुमार भारती ने कहा कि सरकार द्वारा जनताओं को अधिक से अधिक लाभ दिलाने के लिए सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया है ।इस कार्यक्रम में सभी विभाग के अलग-अलग स्टॉल लगाया गए थे। इस में पेयजल, प्रधानमंत्री आवास, जेएसएलपीएस ,वृद्धावस्था पेंशन, चिकित्सा ,जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र , केसीसी, पंप सेट ,पशुधन योजना ,राशन कार्ड, श्रम कार्ड आदि के लिए करीब एक हजार आवेदन प्राप्त हुआ है। इस मौके पर चार किसान को केसीसी ऋण के लिए ऋण स्वीकृति पत्र दिया गया। अंचल पदाधिकारी मदन महली ने कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में लोगों को सीधे लाभ मिल रहा है। इस कार्यक्रम में जनता पहुंचकर अपने काम को आसानी से करा रहे हैं ।उन्होंने कहा कि सभी विभागीय पदाधिकारी यहां मौजूद हैं। आवेदन देने के साथ ही उनका काम किया जा रहा है । साथ ही सभी आवेदन पत्रों को ऑनलाइन कर दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जरुरतमंद लोग राशन कार्ड ,वृद्धा पेंशन, आवास आदि के लिए आवेदन दें।इस मौके पर उप प्रमुख श्रद्धा देवी, जिला परिषद सदस्य हीरवंती देवी, मनरेगा बीपीओ रविशंकर, कंप्यूटर ऑपरेटर संतोष कुमार, प्रियंका कुमारी,प्रीता कुमारी, पंचायत सेवक प्रमा राम, विवेक तिवारी सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating