भगवान भास्कर को दी गई संध्या अरघ, जिप सदस्य शंभू राम चंद्रवंशी रहे मौजूद
बिशुनपुरा संवाददाता
सुनील कुमार की रिपोर्ट
बिशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय के पिपरी, अमहर, सरांग, जतपुरा, महुली, पिपरी, कोचेया, अंबेडकर नगर बांकी नदी छठ घाट, थाना भवन समीप सूर्य मन्दिर छठ घाट, एवम संध्या छठ घाट पर भगवान भास्कर को छठ व्रतियों के द्वारा संध्या अरघ दी गई। वहीं छठ व्रतियों द्वारा घर से गाजे बाजे के साथ दण्डवत करते हुए छठ घाट जाते दिखे जहां स्नान के बाद भगवान भास्कर को अरघ दी गई। वहीं बिशुनपुरा के दर्जिया तालाब छठ घाट पर 20 सूत्री उपाध्यक्ष दिवाकर शुक्ला के द्वारा अरघ कराई गई जो एक आस्था का प्रतीक है। आपको बताते चलें की छठ महापर्व की आज तीसरा दिन है आज के दिन छठ व्रतियों द्वारा शाम के सूर्य अरघ के बाद पूरे रातभर पूजा अर्चना के साथ सुबह भगवान भास्कर के अरघ आरती का इंतजार होती है। वहीं छठ पूजा को लेकर अमहर बांकी नदी छठ घाट पर कुछ अलग नजारा दिखाई दिया जहां भगवान भास्कर की पूजा अर्चना बहुत ही सुसज्जित तरीके से की जा रही थी। वहीं छठ पूजा को लेकर बिशुनपुरा के कई घाटों पर विभिन्न क्लबों के द्वारा जागरण प्रोग्राम, परदा टीवी तो कहीं डीजे साउंड की व्यवस्था की गई है । वहीं बिशुनपुरा के अंबेडकर नगर छठ घाट पर पूजा समिती के द्वारा जागरण प्रोग्राम की व्यवस्था की गई है।
मौके पर पहुंचे जिला परिषद सदस्य शंभू राम चंद्रवंशी ने कहा कि आस्था का महापर्व छठ पूजा पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गरीब अमीर सभी लोग एक साथ इस पर्व को मनाते हैं। जिप सदस्य ने कहा कि बहुत जल्द अंबेडकरनगर छठ घाट पर छठ घाट का निर्माण किया जाएगा इसके लिए मैं प्रतिबंध हूं।
वहीं इस मौके पर पवन कुमार मेहता, रविरंजन कुमार रवि, कुंजन कुमार रवि, दीपक कुमार रवि, शनि पासवान, संजू पाल, रमेश पाल, अवधेश पाल, रामप्रवेश पाल, राजेश पाल,समाजसेवी उमेश मेहता, पप्पू कुमार रवि आदि सदस्य मौजूद नज़र आए।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating