गढ़वा रमना मार्ग पर टेंपो पलटा, बच्चे समेत आठ लोग हुए घायल।
Garhwa Road Accident। घटना लातदाग मोड़ के पुलिया के समीप घटित हुई। घटना के संबंध में बताया गया कि सभी लोग रमुना थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव निवासी मुकेश पासवान की बेटी की शादी में आया हुआ था शादी के बाद आपस में विचार करके एक बच्चा का मुंडन करने का प्लान बनाया। इसके बाद एक टेंपो 10 लोग सवार होकर रमुना के रामगढ़ से लगमा ब्रह्म स्थान एक बच्चे के मुण्डन के कार्यक्रम में आए हुए थें। मुंडन होने के बाद सभी लोग वापस लौट रहे थे इसी दौरान लातदाग पेट्रोल पंप के पास तेज गति टैंपू होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया इसके बाद टेंपो पर सवार 5 लोगों को गंभीर चोट लगी है बाकी शेष लोगों को हल्की हल्की चोट आई।
घायलों में अर्चना देवी अभिषेक कुमार राहुल कुमार भंवरी देवी एवं चंचला देवी को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है ।
रमना थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव निवासी मुकेश पासवान की पत्नी दुर्गा देवी उमेश पासवान का पुत्र टेंपो चालक राहुल कुमार पासवान मेराल थाना क्षेत्र के हरादाग गांव निवासी उदय पासवान की पत्नी नेवरी देवी हुसैनाबाद के पिपरा थाना क्षेत्र के डमौआ गांव निवासी धनंजय पासवान की पत्नी अर्चना देवी व उसका पुत्र अभिषेक कुमार उत्तर प्रदेश के कोण गांव निवासी मुन्ना पासवान की पत्नी गौरी देवी उसकी पुत्री नीलम कुमारी भवनाथपुर थाना क्षेत्र के चकरी गांव निवासी राकेश पासवान की पत्नी चंचला देवी आदि के नाम शामिल हैं
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
गढ़वा डिसी की बड़ी कार्रवाई,विद्यालय से चावल बेचने के मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश
खरौंधी (गढ़वा )। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के पीएम.श्री. मध्य विद्यालय अरंगी से चावल की अवैध बिक्री संबंधी मामले...
बच्चों के मध्याह्न भोजन पर डाका, ग्रामीणों ने पकड़ा
खरौंधी (गढ़वा) । खरौंधी प्रखंड के पीएम श्री मध्य विद्यालय अरंगी से मध्याह्न भोजन का चावल कालाबाजारी करने का मामला...
खरौंधी प्रखंड झामुमो कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती
चंदेश कुमार पटेल न्यूज कोर्डिनेटर हेड खरौंधी। खरौंधी प्रखंड स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यालय में अलग झारखंड आंदोलन के...
गरीबों के साथ हर पल खड़ी है सरकार: विधायक अनंत प्रताप देव
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा है कि हेमंत सोरेन के...
Average Rating