गढ़वा के बिशुनपुरा प्रखंड में पुलिस ने एक बड़ी चोरी का उद्भेदन किया।
गढ़वा जिला के बिशुनपुरा बाजार के एक मोबाइल शॉप की दुकान से चोरों ने मोबाइल की चोरी की थी। दुकान की छत का फाइबर सीटा खोलकर दुकान के अंदर घुस कर मोबाईल और नकदी रुपयों की चोरी करने की बात शिकायत कर्ता ने दर्ज कराई थी। अनुसंधान के क्रम में 22 वर्षीय कृष्ण मुरारी मेहता के पास से दो vivo कंपनी का मोबाईल बरामद किया गया। इससे संबंधित कागजात पूछे जाने पर उसने दोनों मोबाइल राहुल कुमार से 10 हजार रूपए में खरीदने की बात बताई। मोबाइल का गहन जांच करने के दौरान दोनों मोबाइल दुकान का ही पाया गया। इसके बाद 18 वर्षीय राहुल कुमार के पास से भी तीन मोबाइल जब्त किया गया।
संबंधित मोबाइल के बारे में पूछे जाने पर पुलिस को संतोषजनक उत्तर नहीं मिला। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत गढ़वा भेज दिया है।
उनके पास से जब किए गए सामान इस प्रकार हैं
विवो कंपनी के दो मोबाइल सेट मॉडल एक y53 एस और दूसराy 21
Narzo 50A, Real Me Narzo rmx 2156, और सैमसंग गैलेक्सी मोबाईल
सिम कार्ड और हीरो स्प्लेंडर बाइक को भी बरामद किया गया है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
गढ़वा डिसी की बड़ी कार्रवाई,विद्यालय से चावल बेचने के मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश
खरौंधी (गढ़वा )। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के पीएम.श्री. मध्य विद्यालय अरंगी से चावल की अवैध बिक्री संबंधी मामले...
बच्चों के मध्याह्न भोजन पर डाका, ग्रामीणों ने पकड़ा
खरौंधी (गढ़वा) । खरौंधी प्रखंड के पीएम श्री मध्य विद्यालय अरंगी से मध्याह्न भोजन का चावल कालाबाजारी करने का मामला...
कैंसर से तड़प रहे गढ़वा के जयप्रकाश, मदद की गुहार
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा)। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के झुरीबांध गांव में एक...
Average Rating