कड़ाके की ठंड को देखते हुए बिशुनपुरा मुखिया के द्वारा किया गया अलाव की व्यवस्था
बिशुनपुरा से संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट
बिशुनपुरा प्रखंड के बिशुनपुरा पंचायत के मुखिया प्रमिला देवी पति प्रवीण यादव के द्वारा पंचायत के विष्णु मंदिर पोखरा चौक, उप स्वास्थ्य केन्द्र बिशुनपुरा, ग्रामीण बैंक चौक, ब्लॉक मोड़ तथा मेन बाजार स्थित शंकर मोड़ पर अलाव का व्यवस्था किया गया।वहीं मुखिया प्रतिनिधि डॉ प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि बिशुनपुरा प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी सुश्री निधि रजवार के द्वारा इस कड़ाके की ठंड को देखते हुए हर एक चौक -चौराहों पर अलावा की व्यवस्था करने के लिए निर्देश दिया गया था । अतः इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हमने अपने पंचायत में अलावा की व्यवस्था हर एक चौक -चौराहों पर कर दिया है। ताकि किसी राहगीर को इस ठंड में कठिनाइयों का सामना ना करना पड़े मौके पर उपस्थित वार्ड सदस्य नागेंद्र ठाकुर उर्फ छुन्नु ठाकुर, सुनील पाल, महेंद्र कुमार गुप्ता सहित ग्रामीण जनता ने बिशुनपुरा मुखिया को भूरी भूरी प्रशंसा की । तथा शीतलहरी को देखते हुए इस कड़ाके की ठंड में में मुखिया के द्वारा जो यह सुखी लकड़ी को जगह जगह पर गिराया गया तथा आग की व्यवस्था कि गयी जो बहुत ही पुण्य का काम है। इस मौके पर नागेंद्र ठाकुर, समाजसेवी उमेश कुमार मेहता, समाजसेवी संजय यादव, पत्रकार अनिल कुमार गुप्ता, जसवंत कुमार रवि, अजीत कुमार रंजन, सुजीत कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating