ठण्ड को देखते हुए जायन्ट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा सहेली के द्वारा बच्चों, बच्चीयों, महिलाओं एवं पुरुषों के बीच नए एवं गर्म कपड़ों का किया गया वितरण।
गढ़वा से नवनीत कुमार की रिपोर्ट

गढ़वा में पड़ रही हड्डी कंपा देने वाली ठण्ड के मद्देनजर जायन्ट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा सहेली के द्वारा ग्रामीण बच्चों, बच्चीयों, महिलाओं एवं पुरुषों के बीच नए एवं गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। जिसमें जायन्ट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा सहेली की पूर्व अध्यक्ष माला केशरी के द्वारा लगभग 200 पीस नए कपड़े तथा जायन्ट्स सहेली के पूर्व अध्यक्ष सिमा केशरी के द्वारा लगभग 125 पीस गर्म कपड़े, टोपी एवं इनर प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जायंट्स ग्रुप की अध्यक्ष श्रीमती रितु जायसवाल ने की। कार्यक्रम में बच्चों एवं अन्य ग्रामीणों के बीच टॉफी, तिल एवं चूड़ा लाई आदि भी वितरित किये गए। इस मौके पर जायन्ट्स ग्रुप ऑफ सहेली के पदाधिकारियों ने कहा कि दलितों, आदिवासियों बच्चों, बुजुर्गों के चेहरे पर आज जो खुशि नजर आ रही है यही संस्था का मकसद है। गरीबों की सेवा ही प्रभु सेवा है आगे भी जायन्ट्स सहेली के द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रम किये जायेंगे। इस अवसर पर जायन्ट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा सहेली की फाउंडर अध्यक्ष रश्मि कमलापुरी, पूर्व अध्यक्ष लता गुप्ता, सुनीता केशरी, अनसुइया केशरी सहित रीना गुप्ता, वीणा केशरी, चाँदनी केशरी, रीमा देवी, पल्लवी पुंज, धारा केशरी आदि सहेली सदस्य उपस्थित थी।


More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating