रेड क्रॉस सोसाइटी जिला गढ़वा की ओर से 12 टीवी पीड़ित मरीजों को गोद लेकर उन्हें पोषाहार प्रदान किया गया।
गढ़वा से नवनीत कुमार की रिपोर्ट

रेड क्रॉस सोसाइटी जिला गढ़वा की ओर से 12 टीवी पीड़ित मरीजों को गोद लेकर उन्हें पोषाहार प्रदान किया गया। गत दिनों रेड क्रॉस की मीटिंग में गढ़वा जिला यक्ष्मा प्रभारी डॉ कमलेश कुमार ने रेड क्रॉस सोसाइटी के लोगों से आग्रह किया था कि कुछ टीवी मरीजों को गोद लेकर उन्हें 6 महीने तक पौस्टिक पोषाहार दिया जाए , उसी क्रम में आज रेड क्रॉस के चेयरमैन डॉक्टर एम पी गुप्ता, सचिव डॉक्टर ज्वाला प्रसाद सिंह, वाइस चेयरमैन विनोद कमलापुरी, सह सचिव नंद कुमार गुप्ता एवं एक्सक्यूटिव कमेटी के सदस्य सर्वश्री मनोज केसरी रूपा गंजी, ज्ञान प्रकाश केसरी, अवधेश कुशवाहा, संतोष मेहता, डॉक्टर पातंजलि केशरी के द्वारा 12 मरीजों को गोद लिया गया और उन्हें पोषाहार प्रदान किया गया। इस मौके पर गढ़वा सदर हॉस्पिटल के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अनिल कुमार सिंह उपस्थित थे। उन्होंने इस कार्य के लिए रेड क्रॉस की सराहना की और उन्होंने कहा कि जो भी टी बी मरीज है कृपया अपना देखरेख स्वयं करें यदि वे थोड़ी सावधानी बरतें खाँसते समय पर कोई कपड़ा अपने मुंह पर रखे, अपना जूठन किसी को ना खाने दें, कुछ और जो सावधानियां है समय-समय पर बताई गई जो सभी उपचार करा रहे मरीजों को पता है उनका पालन करें तो निश्चित तौर पर भारत टी बी मुक्त हो सकता है । इस मौके पर रेड क्रॉस के चेयरमैन एम पी गुप्ता, वाइस चेयरमैन विनोद कमलापुरी, सचिव डॉ ज्वाला प्रसाद सिंह,सह सचिव नंदकुमार गुप्ता, रघुबीर कश्यप, ज्ञान प्रकाश केशरी, अवधेश कुशवाहा, मनोज केसरी रूपा गंजी, डॉ पातंजलि केशरी, संतोष मेहता आदि सदस्य सहित जिला यक्ष्मा केन्द्र के विश्वास कुमार शर्मा, रौशन कुमार, वीरेन्द्र जायसवाल आदि स्वास्थ्य कर्मी भी उपस्थित थे
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating