लातेहार में छठी क्लास का छात्र ने दी जान, बड़ी खबर Latehar News
मनिका थाना क्षेत्र स्थित सीआरपीएफ पिकेट के पास छठी क्लास का छात्र राहुल भुइयां उम्र 12 वर्ष अपने घर में रविवार की शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।
मृतक के पिता सोहराई भुइयां के द्वारा बताया गया कि शाम में बकरी लाने वे जंगल की ओर गए हुए थे। वापस आने पर देखा तो दरवाजा अंदर से बंद था।
काफी आवाज देने के बाद भी दरवाजा जब अंदर से नहीं खुला तो आसपास के लोगों को बुलाया और दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। उसने बताया कि जैसे ही घर के अंदर गए राहुल को फांसी पर लटकते देखा।
पुलिस को सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शुभम कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार राहुल मध्य विद्यालय कुमांडीह के छठी क्लास का छात्र था। वह शाम में अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल कर वापस घर लौटा था। उसके बाद उसने अपनी मां की साड़ी को घर के छप्पर में बांधकर और फांसी पर लटक गया।
थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है। पुलिस सभी बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है।
छात्र की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
जिला नियोजनालय, लातेहार के द्वारा एक दिवसीय भर्ती कैंप का आयोजन
झारखण्ड दृष्टि न्यूज़ लातेहार / बरवाडीह से अनिल कुमार की रिपोर्टलातेहार । लातेहार खेल स्टेडियम मे जिला नियोजनालय के द्वारा एक...
चलती मालगाड़ी में युवक ने कूदकर दी जान
बरवाडीह से अनिल कुमार की रिपोर्ट बरवाडीह : बरकाकाना सीआईसी सेक्शन अंतर्गत बरवाडीह रेलवे स्टेशन में एक नंबर लाइन में...
महाकुंभ से लौटने के दौरान कार दुर्घटना में सांसद महुआ घायल बेटे बहू भी अस्पताल में भर्ती
संवाददाता दयानंद यादव (सब न्यूज़ कॉर्डिनेटर हेड)झारखंड के लातेहार जिले में यह कर दुर्घटना हुई जिसमें राज्यसभा सांसद महुआ मांझी...
आवासीय विद्यालय के अधिकारी 50000 रूपये घूस लेते गिरफ्तार
लातेहार। नेतरहाट आवासीय विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी रोशन कुमार बक्शी को 50000 रूपये घूस लेते पलामू एसीबी की टीम ने...
धरना का दुसरा दिन।
*भुसाढ़ स्कूल खोलने की मांग को लेकर छात्र छात्राओं ने स्कुल में दुसरे दिन भी दिया धरना*
माननीय मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री से धरना पर बैठे छात्र छात्राओं की स्कूल खोलवाने की गुहार
पंचायत समिति सदस्य अयुब खान भी छात्र छात्राओं के मांगों के समर्थन में धरना पर ।
लवकुश कुमार सिंह की रिपोर्ट चंदवा (लातेहार) कामता पंचायत के राजकीय प्राथमिक मध्य विद्यालय भुसाढ को खोलने की मांग को...
बालूमाथ पुलिस ने हत्यारे पति को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
बालूमाथ पुलिस ने हत्यारे पति को गिरफ्तार कर भेजा जेल।लातेहार में पति निकलापत्नी का हत्याराबालूमाथ थाना पुलिस ने गुप्त सूचना...
Average Rating