झारखंड ( Jharkhand) के रामगढ़ (Ramgarh) में सबसे बड़ा सड़क हादसा, ब्रेक फेल ( Break Failed) अनियंत्रित लोडेड ट्रेलर (Truck) ने कई गाड़ियों को रौंदा, आठ लोगो की मौत होने की सुचना। CCTV में रिकॉर्ड हुईं वीडियो आप देख सकते हैं भिड़ भाड़ वाले इलाके में दर्जन भर गाड़ी को ट्रेलर अपने चपेट मे लिया। मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। ट्रेलर इतनी तेज़ थीं की बाईक बोलेरो कार को अपनी चपेट मे ले ली।
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि अनियंत्रित ट्रेलर ने 6 गाड़ियों में टक्कर मार दी। घटना मंगलवार सुबह लगभग 11:30 बजे हुई। 6 लोग घायल है जिनको रिम्स रेफर कर दिया गया है।
घटना के बाद रांची (Ranchi) – रामगढ फोर लाइन सड़क पूरी तरह जाम है। मौके पर रामगढ पुलिस और स्थानीय लोग राहत कार्य मे जुटे हुए है। रांची के तरफ से आ रहे ट्रेलर कि अचानक ब्रेक फेल होने की वजह से अनियंत्रित हो गया और 6 गाड़ियों को अपने चपेट में ले लिया। राहत कार्य के लिए 5 क्रेन गाड़ियां बुलाई गई है। कई और लोगों के दबे होने की भी सूचना है। घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा है।
सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि हादसा कितना भीषण हुआ है। अनियंत्रित ट्रक काफी दूर से ही तेजी में आई और कई गाड़ियों को अपने चपेट में ले लिया। जब तक किसी को कुछ समझ में आता तब तक कई गाड़ियां तहस-नहस हो चुकी थी। फिलहाल घायलों को रांची भेजने की तैयारी हो रही है।