सड़क दुर्घटना में दोकी मौत, खबर सुनकर पांडू पंचायत के पूर्व मुखिया शोभा देवी पहुंची मृतक के घर।
पलामू सदर अनुमंडल ब्यूरो धर्मेन्द्र विश्वकर्मा की रिपोर्ट।
झारखण्ड पलामू :- सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत की खबर सुनकर पाण्डु पंचायत के पूर्व मुखिया शोभा देवी पहुंची मृतक घर.ज्ञात हो की पांडू थानान्तर्गत चन्द्रवंशी टोला निवासी मिथिलेश कुमार विश्वकर्मा 24 वर्ष व सुधीर कुमार चन्द्रवंशी 23 वर्ष दोनों युवक जिओ मार्ट में काम करने के बाद प्रतेक दिन की तरह बाइक से अपने घर लौट रहे थे तभी एका- एक गढ़वा- रेहला मुख्य मार्ग पर बेलचंपा गांव के पास रात के अंधेरे में सड़क किनारे खड़ी ट्रक में जा टकराए जिससे घटना स्थल पर हीं दोनों की मौत हो गई थी . इस दुख की घड़ी में पांडु पंचायत के पूर्व मुखिया शोभा देवी ने उनके घर पहुंचा परिजनों को ढांढस बंधाया. उन्होंने कहा आज इन दोनों परिवारों के घर से एक मात्र कमाऊ व्यक्ति जिनके सहारे घर परिवार चलता था आज सबको छोड़ चल बसा. अब यह दोनों परिवार बेसहारा हो चुका है . श्रीमती शोभा देवी ने झारखंड सरकार एवं उपायुक्त पलामू से आग्रह करते हुए कहा कि जितना जल्द हो सके इन्हें हर संभव मदद किया जाए. इन दोनों युवकों की दर्दनाक मौत के बाद पांडू में मातम छाया हुआ है. आज पूरी तरह पांडू बाजार बंद है।
More Stories
गढ़वा डिसी की बड़ी कार्रवाई,विद्यालय से चावल बेचने के मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश
खरौंधी (गढ़वा )। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के पीएम.श्री. मध्य विद्यालय अरंगी से चावल की अवैध बिक्री संबंधी मामले...
बच्चों के मध्याह्न भोजन पर डाका, ग्रामीणों ने पकड़ा
खरौंधी (गढ़वा) । खरौंधी प्रखंड के पीएम श्री मध्य विद्यालय अरंगी से मध्याह्न भोजन का चावल कालाबाजारी करने का मामला...
खरौंधी प्रखंड झामुमो कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती
चंदेश कुमार पटेल न्यूज कोर्डिनेटर हेड खरौंधी। खरौंधी प्रखंड स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यालय में अलग झारखंड आंदोलन के...
गरीबों के साथ हर पल खड़ी है सरकार: विधायक अनंत प्रताप देव
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा है कि हेमंत सोरेन के...
Average Rating