
बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट
विशुनपुरा ब्लॉक प्रमुख दीपा कुशवाहा के विशेष पहल पर विशुनपुरा बाजार मेन रोड स्थित इंडेन गैस एजेंसी के सामने वाली गली में आदर्श कोचिंग सेंटर का उद्घाटन प्रखंड के प्रतिष्ठित शिक्षक श्री अशोक मेहता जी द्वारा फीता काट कर किया गया । अपने संबोधन के दौरान सम्मानित शिक्षक अशोक मेहता ने कहा की इस तरह का कोचिंग प्रारंभ होने से हमारे सुदूरवर्ती प्रखंड के बच्चो को न्यूनतम मासिक शुल्क में बेहतर शिक्षा मिल सकेगी अब लोगो को उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा । ब्लॉक प्रमुख दीपा कुमारी का यह कदम अत्यंत ही सराहनीय है।वही प्रमुख प्रतिनिधि चंदन मेहता ने कहा की हमलोग अपने क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं का बारीकी से विश्लेषण कर रहे है और हर संभव उनका कोई हल निकले इसके लिए प्रयास कर रहे है । शिक्षा अत्यंत जरूरी है ।इसके लिए एक अनुकूल शैक्षणिक वातावरण तैयार हो इसका हमलोग कोशिश कर रहे है। हम लोगो का प्रयास है की विशुनपुरा प्रखंड को हर स्तर पर झारखंड के मानचित्र पर एक अमिट पहचान मिले जिसे साकार करने के लिए हमे पहले नीव को मजबूत करना होगा और इसके लिए बच्चो को शिक्षा से जोड़ना होगा ।उन्होंने कहा की हम जानते है की जो बदलाव हम चाहते है उसका वास्तविक दृश्य कालांतर में दिखेगा फिर भी हम कर रहे है । यह जो शिक्षण संस्थान का नीव हमलोग रख रहे है यहां पर हिंदी और इंग्लिश मीडियम में नर्सरी से नौकरी तक शिक्षा प्रदान की जाएगी ।हमलोग इसके माध्यम से 3 साल के बच्चो की प्राथमिक शिक्षा से लेकर 12 वी तक एकेडमिक के लिए ,नवोदय, नेतरहाट,सैनिक स्कूल ,सीएचएस स्कूल आदि की प्रवेश परीक्षा के लिए और प्रतियोगी परीक्षा जैसे एसएससी ,रेलवे,बैंक ,जेएसएससी द्वारा आयोजित समस्त परीक्षाएं ,जेटेट, सीटेट,जेपीएससी व यूपीएससी द्वारा आयोजित सिविल सर्विस की परीक्षाओं की पूरी तैयारी एक साधारण मजदूर के एक दिन की मजदूरी से भी कम राशि पर सुनिश्चित करने जा रहे है ।हम सभी का एक ही उद्देश्य है सरकारी ,अर्धसरकारी व तकनीकी क्षेत्र में हमारे प्रखंड के बच्चो की भागीदारी बढ़े।हम अपने इस मिशन में सफल तभी हो पाएंगे जब हमारे प्रखंड के बुद्धिजीवी वर्ग के लोगो का साथ मिलेगा ।जैसा कि आप जानते है जहां झारखंड की साक्षरता दर 66%,है वही प्रखंड का 45%है जो राज्य में भी काफी कम है और चिंतन करने योग्य है उन्होंने कहा की प्रखंड में बच्चो की भविष्य और उनकी शिक्षा पर,अनाथ बच्चो व पीड़ित परिवार पर तथा वृद्धों के पेंशन पर राजनीति कोई करे तो बर्दास्त नही किया जायेगा ।मौके पर विशुनपुरा उप प्रमुख प्रतिनिधि अजय पाल ,20 सूत्री अध्यक्ष सैलेंद्र प्रताप देव ,विशुनपुरा मुखिया प्रतिनिधि प्रवीण यादव,पिपरी मुखिया प्रतिनिधि अशोक पासवान ,जेएमएम नेता धर्मेंद्र सिंह ,माणिक सिंह ,भुनेश्वर राम सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।