लूट की घटना में शामिल आरोपी अभियुक्त शराफत अंसारी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट
बिशुनपुरा थाना पुलिस अवर निरीक्षक निमिर हेस्सा ने शनिवार को मेराल थाना क्षेत्र के लोवादाग निवासी सराफत अंसारी पिता-जिब्राइल अंसारी के घर इश्तेहार चिपकाया। पुलिस अवर निरीक्षक निमिर हेस्सा ने बताया कि शराफत अंसारी पर बिशुनपुरा थाने में लुट का मामला दर्ज है। उन्होंने बताया कि अमहर टांडी पर पीपल के पेड़ के पास लुट की घटना हुई थी जिसमें अप्राथमिक अभियुक्त शराफत अंसारी के विरूद्ध बिशुनपुरा थाना कांड संख्या 70/2017,धारा 394/34 आईपीसी के तहत् बिशुनपुरा थाने में मामला दर्ज है। बिशुनपुरा थाना व स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति में इश्तेहार चिपकाया गया। बताया गया कि गिरफ्तारी के लिए बिशुनपुरा की पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इसके बावजूद आरोपी पकड़ से बाहर है। बताया गया कि आरोपी थाना या न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करता है तो कोर्ट के आदेश पर कुर्की, जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। मौके पर लोवादाग निवासी शिव शंकर यादव, शहादत अंसारी, बिशुनपुरा थाना अवर निरीक्षक निमिर हेस्सा अपने दल बल के साथ मौजूद थे।
Previous post
विशुनपुरा ब्लॉक प्रमुख की पहल पर खुला कोचिंग संस्थान, नर्सरी से 12 वी तक मिलेगी शिक्षा
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating