Garhwa news।गढ़वा के मेराल प्रखण्ड में एक व्यक्ती का शव कुआं से निकाला गया।
Garhwa Meral News। मेराल से अनिल चंद्रवंशी नामक युवक का शव कुवे से किया गया बरामद। मेराल थाना क्षेत्र के गोंडा गांव निवासी अनिल चंद्रवंशी नामक युवक का शव कुएं से बरामद किया गया है । मिली जानकारी के अनुसार बीरबल चंद्रवंशी का पुत्र अनिल चंद्रवंशी जिसकी उम्र करीब 30 वर्ष थी , विगत दो-तीन दिनों से लापता था। परिजनों के अनुसार बताया गया कि अनिल की मानसिक स्थिति सही नहीं थी। उसका इलाज किया जा रहा था । बताया गया कि मृतक अनिल शादीशुदा था, उसके 3 बच्चे भी है। लापता होने के बाद से ही उसके परिवार के सदस्यों द्वारा उसकी खोजबीन की जा रही थी। सोमवार की शाम स्थानीय लोगों ने देखा कि गोंडा गांव के ही कोइरी टोला के एक कुएं में शव पड़ा हुआ है। जानकारी मिलने के बाद अनिल के परिजन वहां पहुंचे और शव की पहचान की। घटना की सूचना मेराल थाना प्रभारी को दी गई। मौके पर पहुंचे मेराल थाना प्रभारी लाल बिहारी प्रसाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया ।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
गढ़वा डिसी की बड़ी कार्रवाई,विद्यालय से चावल बेचने के मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश
खरौंधी (गढ़वा )। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के पीएम.श्री. मध्य विद्यालय अरंगी से चावल की अवैध बिक्री संबंधी मामले...
बच्चों के मध्याह्न भोजन पर डाका, ग्रामीणों ने पकड़ा
खरौंधी (गढ़वा) । खरौंधी प्रखंड के पीएम श्री मध्य विद्यालय अरंगी से मध्याह्न भोजन का चावल कालाबाजारी करने का मामला...
कैंसर से तड़प रहे गढ़वा के जयप्रकाश, मदद की गुहार
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा)। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के झुरीबांध गांव में एक...
Average Rating