Read Time:1 Minute, 23 Second
रंका अनुमंडल से शिवकुमार रवि की रिपोर्ट
रंका- प्रखंड झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा अध्यक्ष दीपक कुमार सोनी ने प्रखंड के ग्राम चुतरू निवासी शुक्रूद्दीन अंसारी और ग्राम मानपुर निवासी सविता कुमारी जो पूर्ण रूप से विकलांग हैं ,उन्हें जानकारी मिलते ही संज्ञान में लेते हुए सारी प्रक्रिया पूर्ण करा कर माननीय मंत्री श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर जी के निर्देश पर रंका प्रखंड परिसर में दोनों को ट्राईसाईकिल दिलाया। दोनों दिव्यांगों ने ट्राई साइकिल पाकर बहुत खुश हुए। इस मौके पर20 सूत्री सदस्य ओम प्रकाश यादव, प्रखंड उपाध्यक्ष अरविंद प्रसाद सोनी, सिरोई खुर्द पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र सिंह खरवार ,सचिव अनिल यादव, झारखंड मुक्ति मोर्चा सदस्य श्याम लाल यादव, इजहार अंसारी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।