मंत्री मिथिलेश ने किया मिलाप मेडिकल सेंटर का उद्घाटन
शहर के चिनिया रोड स्थित वीरेंद्र तिवारी मार्ग के बगल में रविवार को मिलाप मेडिकल सेंटर का उद्घाटन किया गया। सेंटर का उद्घाटन प्रदेश के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि गढ़वा जिला के लोगों के लिए मिलाप मेडिकल सेंटर मील का पत्थर साबित होगा। यह सेंटर सभी सुविधाओं से लैस है। जिसका लाभ गढ़वा जिला के सभी क्षेत्र के लोगों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि गढ़वा जिला स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफी विकास कर रहा है। जो यहां के लोगों के लिए गर्व की बात है। मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि पूर्व के दिनों में स्वास्थ्य के मामले में छोटी सी छोटी समस्या होने पर लोगों को गढ़वा से बाहर जाना पड़ता था। लेकिन अब स्थिति बदला है। गढ़वा में ही सभी सुविधाओं से लैस मेडिकल सेंटर उपलब्ध हो रहा है।इस अवसर पर मुख्य रूप से गढ़वा जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी केशरी, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अनिता दत्त, सेवानिवृत्त शिक्षक डीपी सिंह, झामुमो के जिला अध्यक्ष तनवीर आलम खान, गढ़वा जिला अंजुमन कमेटी के सदर मदनी खान, झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य नसीम अख्तर, डॉ अरशद अंसारी, डॉक्टर माहेरू यमानी, अशोक विश्वकर्मा सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Read Time:2 Minute, 17 Second