अद्भुत और अनोखा,जादूगर विजय हिंदी ने आंख पर पट्टी बांधकर चलाया बाइक, ग्रामीण रहे उपस्थित
विशुनपुरा से सुनिल कुमार की रिपोर्ट
गढ़वा :- बिशुनपुरा विष्णु मंदिर का 16वीं वार्षिकोत्सव समारोह के अवसर पर हुआ भव्य मेला का आयोजन। जहां मेला में आए प्रसिद्ध जादूगर विजय हिन्द और तान्या श्री ने श्री विष्णु मंदिर विकास समिति के सदस्य के साथ पूजा अर्चना कर आंखो पर काली पट्टी बांध कर बिशुनपुरा विष्णु मंदिर परिसर से बाइक चलाते हुए ग्रामीण बैंक, मेन बाजार, गांधी चौक होते हुए अमहर छाता राज बाबा होते हुए फिर से कोचेया से कामता होते हुए पिपरी बाजार जाकर पुनः विष्णु मंदिर परिसर पहुंचे, जहां पूरे रास्ते भक्तो द्वारा जय श्री राम, भगवान विष्णु की जय जैसे भक्तिमय माहौल बना रहा।
वहीं यह मोटरसाइकिल सवार विजय हिन्द ने विष्णु मंदिर परिसर पहुंचे जहां उनकी आंखों से काली पट्टी उतारी गई जिसके पश्चात् श्री विष्णु मंदिर विकास समिति सदस्यों के द्वारा प्रसाद वितरण किया गया। वहीं आपको बताते चलें की इस मेले में सर्कस का भी आयोजन हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी किया गया है जहां नरक तक फिल्म के हिरो विजय हिन्द तथा हिरोइन तान्या श्री के द्वारा आज दिन गुरूवार को शाम 4 बजे सर्कस का उद्घाटन के बाद लगी यह चारदिवसीय मेला में हर दिन अनेकों कर्तव्य को दिखाया जायेगा।
इस कार्यक्रम में श्री विष्णु मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष नारायण शर्मा, सचिव नवल किशोर गुप्ता, कोषाध्यक्ष ज्वाला प्रसाद गुप्ता, नागेन्द्र ठाकुर उर्फ छुनु ठाकुर, ललन प्रसाद गुप्ता, शिवकुमार ठाकुर, पृथ्वी पाल, मखन पासवान, शिक्षक प्रभु सर, विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता, संजय चंद्रवंशी, चंदू भाई, सुजीत मेहता, ज्वाला मेहता, शौरभ बाबु सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating