रंका से आरती कुमारी की रिपोर्ट
रंका -: झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा अध्यक्ष दीपक कुमार सोनी युवा मोर्चा प्रखंड सचिव पप्पू यादव उपाध्यक्ष अरविंद प्रसाद सोनी युवा उपाध्यक्ष मुकेश तिवारी और उपसचिव राजकिशोर रवि संतोष कुमार रवि के नेतृत्व में प्रखंड अंतर्गत बरदरी गांव के भाजपा और बसपा समर्थक रहे 41 लोगों ने माननीय मंत्री सह गढ़वा विधायक मिथिलेश कुमार ठाकुर में आस्था व्यक्त करते हुए उनके द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों से खुश होकर रांची स्थित आवास पर जाकर माटी के पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया है। इस मौके पर झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री सह गढ़वा विधायक मिथिलेश कुमार ठाकुर ने उपस्थित सभी लोगों को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत करते हुए पार्टी में शामिल कराया। इस अवसर पर पार्टी में शामिल हुए महिला पुरूषों ने पेयजल , राशन , सड़क आदि निजी एवं सार्वजनिक समस्याओं से अवगत कराया और उन्हें पूरा करने कि मांग की। जिसमें माननीय मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने उपस्थित सभी लोगों के समक्ष गांव के कच्ची सड़कों में मिट्टी मोरम डालकर बनवाने , पेयजल आपूर्ति करने , पेंशन से बंचित लोगों को पेंशन दिलाने , आवास आदि मूलभूत आवश्यकताओं को तत्काल पूर्ण कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि वर्तमान में झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के द्वारा तेज गति से विकास कार्य किए जा रहे हैं। जिससे प्रभावित हो कर दूसरे संगठन के लोग माटी के पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हुए हैं। शामिल होने वालों में मनबसिया कुंवर , शंकर मोची , राजदेव कोरवा, रामदेव मोची , भागवत राम , मनोज राम,बिगन मोची, विश्वनाथ मोची , सुनेश्वर मोची, सुरेंद्र देवार, सिकेन्द्र राम,लखन मोची, कृष्णा सिंह, बलराम सिंह, यमुना साव रामनाथ मोची, राम गहन राम, लक्ष्मण मिस्त्री, गिरिवर मोची,सुखाड़ी मोची, दशरथ बैठा, राजेश कोरवा, रामेश्वर मोची, अवधेश राम, विनोद राम , धर्मेंद्र राम,लिलावती देवी, संपूर्णा देवी, रिंकी देवी, रंभा देवी, फगुनी कुंवर, अनिता देवी, सुशीला देवी, कोशीला देवी, राजा बैठा,मंजय राम, लालो देवी, लिलावती , प्रिति देवी, विरझनियां देवी एवं शोभा देवी सहित 41 महिला पुरुष लोगों का नाम शामिल है। इस मौके पर झामुमो के युवा प्रखंड सचिव सह खरडीहा पंचायत मुखिया प्रतिनिधि पप्पू यादव, उपाध्यक्ष अरविंद सोनी, मुकेश तिवारी, लवली उरांव, अवधेश राम, शिव कुमार रवि, राजकिशोर रवि, संतोष कुमार रवि सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
105 total views, 1 views today