नवनीत कुमार की रिपोर्ट
भाजयुमो गढ़वा के कार्यकर्ताओं ने भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे की अध्यक्षता में भगत सिंह राजगुरु सुखदेव के शहीद दिवस पर ब्लड बैंक गढ़वा में रक्तदान शिविर एवं जिला कार्यालय गढ़वा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया। मौके पर संबोधित करते हुए भाजपा जिला महामंत्री संतोष दूबे ने कहा कि भगत सिंह राजगुरु सुखदेव ने भारत को आजाद कराने के लिए फांसी चढ़े थे। देश के युवाओं को भगत सिंह के विचारों को आत्मसात करते हुए देश के लिए खड़ा होने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि देश को आजाद कराने में भगत सिंह राजगुरु सुखदेव की शहादत का अहम भूमिका है आजाद कराने वाले युवाओं ने क्रांतिकारी भगत सिंह राजगुरु सुखदेव के विचारों को आत्मसात किया था।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे ने कहा कि क्रांतिकारी भगत सिंह आजादी के महानायक थे देश के लिए भगत सिंह राजगुरु सुखदेव ने देश के लिए हंसते हंसते अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया था। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के खिलाफ भगत सिंह राजगुरु सुखदेव ने देश के युवाओं को इकट्ठा कर देश को आजाद कराने के लिए घर से निकल पड़े थे। उन्होंने कहा कि युवाओं को क्रांतिकारी भगत सिंह से प्रेरणा लेना चाहीए। उन्होंने कहा कि जब भगत सिंह को फांसी की सजा सुनाई जा रही थी तो वे किसी भी प्रकार से बाहरी मदद से इंकार कर दिया था। वे अपना विचार खुले रुप से सबके सामने रखना चाहते थे उनकी बहस के दौरान कमरा खचाखच भरा होता था जिसमें वकील प्रोफेसर डाक्टर आदि लोगों की बड़ी संख्या होती थी। अदालत द्वारा फांसी की सजा सुनाए जाने पर उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि देश के लिए यह सर्वोच्च पुरस्कार है और मुझे गर्व है कि मैं ऐसा पुरस्कार पाने जा रहा हूं। भगत सिंह ने अंग्रेजों को चुनौती देते हुए कहा था कि वे मेरे पार्थिव शरीर को नष्ट कर के देश में सुरक्षित रह जाएंगे यह उनकी भुल है वे मुझे मार सकते हैं लेकिन मेरे विचारों को कभी नहीं मार सकते हैं।
भाजयुमो पलामू जिला प्रभारी रामशीष तिवारी ने कहा कि भगत सिंह राजगुरु सुखदेव आजादी के प्रमुख विचारक थे उनलोगो ने देश में क्रांति का बीज बोया जिससे देश में क्रांति आई और अंत में अंग्रेजों को भारत छोड़ना पड़ा था। राष्ट्रहित में युवाओं को आगे आना होगा । देश को सुरक्षित हाथों में रखने के लिए हर युवा को क्रांतिकारी सोच रखना होगा।
जिला उपाध्यक्ष अविनाश ने कहा कि युवाओं को भगत सिंह जैसे क्रांतिकारी राष्ट्रभक्त के मार्ग पर चलकर ही युवा देश के बाहरी दुश्मनों का सामना कर सकते हैं युवाओं को क्रांतिकारी होना ही चाहीए। जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा कि भगत सिंह राजगुरु सुखदेव ने देश में क्रांति का विगुल फुंककर युवाओं को जगाने का काम किया था। भगत सिंह राजगुरु सुखदेव के फांसी के बाद देश भर में क्रांति की ज्वाला फुट पड़ी थी। देश की आजादी में क्रांतिकारी भगत सिंह राजगुरु सुखदेव की अहम भूमिका रही हैं।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से भाजपा जिला मिडिया प्रभारी विवेकानंद तिवारी ,भाजयुमो पलामू प्रभारी रामशीष तिवारी ,जिला उपाध्यक्ष अविनाश पासवान, जिला महामंत्री विकास तिवारी, मिडिया प्रभारी नवीन जायसवाल ,सोशल मीडिया प्रभारी बिपिन तिवारी, गोवावल मंडल अध्यक्ष विकास तिवारी, मंडल महामंत्री अनीत तिवारी ,प्रिंस तिवारी, कंचन कुमार ,ओमप्रकाश पासवान, सुप्रित केशरी ,अरुण दास, प्रिंस गुप्ता, कौशल तिवारी, अनंत चौबे सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।
134 total views, 1 views today