0 0
जनता के पुरानी मांग को पूरा कर अपनी वादे को निभाया-भानु - Garhwa Drishti

Read Time:5 Minute, 19 Second

बिशुनपुरा संवादाता सुनील कुमार की रिपोर्ट

विधायक भानु प्रताप शाही ने राज्य संपोषित योजना अंतर्गत अमहर मेन रोड से सोंडीहा होते हुए पिपरी कला तक तीन किलोमीटर बनाने वाले पक्की सड़क निर्माण व पिपरी कला उच्च विद्यालय का चारदीवारी जीर्णोद्धार का शिलान्यास बुजुर्ग अभिभावक के हाथों संपन्न हुआ।
आपको बताते चलें कि उक्त सड़क का निर्माण विभाग द्वारा लगभग 3 करोड रुपए की लागत से निर्माण करवाया जाना है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि सड़क की मांग लंबे समय से कि जा रही थी जिससे हमने पूरा कर दिया। लोगो कि चिर -परिचत मांग को पूरा कर वे काफी खुश दिखे। यह सड़क निर्माण हो जाने से सोंडीहा गांव मुख्य सड़क से जुड़ जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क ही एक विकल्प है जिससे किसी भी गांव का विकास होता है। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि सड़क विकास का आईना है तो बिजली विकास की किरण हमने दोनों बिशुनपुरा प्रखंड को देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि गांव में पहले बिजली नहीं था कुछ इलाके में बिजली था भी तो लोग इसका फायदा नहीं उठा पाते थे लेकिन अब भागोडीह पावर ग्रिड और सरांग पावर सबस्टेशन बन जाने से क्षेत्र को 22-24 घंटे बिजली मिलने लगी है।
बंशीधर महोत्सव को लेकर क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि सरकार तुष्टिकरण की राजनीति को बंद करें। नहीं तो भवनाथपुर की जनता आगामी 2024 के चुनाव में इनकी राजनीति की दुकान बंद करने का काम करेगी। भानु ने कहा कि बंशीधर महोत्सव को रमजान के कारण सरकार द्वारा रोका गया। यह हिंदुओं की भावना से खेलने वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि यहां के पुराने नेता बिशुनपुरा में गरीब जनता का घर तोड़ने का कार्य कर रहे हैं और अब वे लोग आतंकवादी से गले मिला चुके हैं। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आतंकवादी को अपने क्षेत्र में घुसने ना दें। ऐसे नेता क्षेत्र में विकास की योजनाओं में अड़चन पैदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के विकास कार्यों से घबराए हुए नेता आतंकवादी से गला मिल रहे हैं तथा कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं। ऐसे लोगों को यहां की जनता मुंहतोड़ जवाब देगी। वैसे नेता जिसके चलनी में खुद छेद है, वे भानु को उग्रवादी बताते हैं। वैसे लोग खुद को देखें कि वह कितने दूध के धुले हैं।

आपको बता दूं कि विशुनपुरा में ढाई करोड़ की लागत से इंटर कॉलेज बनाने का कार्य किया जाएगा उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने रामनवमी पूजा को लेकर तुगलगी फरमान जारी किया। ढोल डीजे पर रोक लगाई गई थी लेकिन हिंदू भाइयों ने रामनवमी पूजा में ढोल ,तरसा, डीजे बजाते हुए हर्षोल्लास से रामनवमी का पर्व मनाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि हेमंत की सरकार में गाड़ी ,बालू, बिजली उपभोक्ताओं को पकड़कर लोगों को लूटने का कार्य किया जा रहा है।
मंच का संचालन विधायक प्रतिनिधि सह मंडल महामंत्री कृष्णा विश्वकर्मा ने किया।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अवध बिहारी गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि पुलतस्य शुक्ला, अमहर पंचायत के मुखिया दद्दन सिंह , पंचायत समिति सदस्य भरदुल चंद्रवंशी, विधायक प्रतिनिधि सह जिला सोशल मीडिया प्रभारी जितेंद्र दीक्षित, मंडल उपाध्यक्ष अशोक कुमार मेहता, अखाड़ा संघ के अध्यक्ष राधेश्याम पांडे, मीडिया प्रभारी मंटू पांडे, विनोद चंद्रवंशी, विकास चंद्रवंशी, राम लखन मेहता, अनिरुद्ध मेहता, चंदन चंद्रवंशी, सुमंत मेहता, मुकेश पासवान, कपिल देव सिंह, पंकज सिंह, बलजीत सोनी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress