बिजली के सार्ट सर्किट से आग लगने से लाखो की संपत्ति जलकर राख!
केतार प्रखंड के केतार पंचायत के नावाडीह गांव निवासी उपेंद्र कुमार बैठा के बिजली के सार्ट सर्किट से आग लगने से लाखो की संपत्ति जलकर राख हो गई। भुक्तभोगी उपेंद्र कुमार बैठा ने बताया कि मंगलवार की रात्रि शार्ट सर्किट से आग लगी उस वक्त घर पर कोई व्यक्ति नही था। गांव वालों ने घर मे आग लगने की सूचना दी। आग की लपट इतनी भयावह थी कि घर के मुख्य द्वार से अंदर जाने का कोई रास्ता नही था। अंत मे पम्प मोटर चलाकर किसी तरह आग पर काबू पाया गया। घर मे रखे फ्रीज, कूलर,पंखा, आवश्यक कागजात, तथा पच्चीस हजार नगद समेत लगभग दो लाख की झती हुई है। इस घटना की जानकारी मिलते ही मुखिया प्रमोद कुमार पहुँचकर ढाढस बधाया तथा अंचल से मिलने वाली सरकारी लाभ दिलाने की बात कही।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating