सोन नदी से अवैध रूप से बालू लेकर जा रहे ट्रैक्टर को ग्रामीणों ने पकड़ा!
गढ़वा जिला के खरौंधी थाना क्षेत्र के हरिहरगंज पिपरा स्थित सोन नदी से अवैध रूप से बालू लेकर आ रहे ट्रैक्टर को ग्रामीणों ने पकड़ा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना खरौंधी थाना प्रभारी अभय कुमार को दिए .खरौंधी थाना प्रभारी ने सूचना पाकर ट्रैक्टर को जब्त करते हुए थाना लाए. इसकी सूचना थाना प्रभारी अभय कुमार ने अंचल पदाधिकारी गणेश महतो को दिए. थाना प्रभारी एवं अंचल पदाधिकारी ने कार्यवाही करते हुए ट्रैक्टर मालिक एवं चालक पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई किए। वही थाना प्रभारी अभय कुमार ने बताया कि हरिहरगंज पिपरा स्थित सोन नदी से अवैध रूप से बालू की ढुलाई कर रहे ट्रैक्टर को पकड़ा गया है. ट्रैक्टर मालिक एवं चालक के ऊपर प्राथमिकी दर्ज करते हुए करवाई किया गया . इस कार्रवाई से ट्रैक्टर मालिको में हड़कंप मचा हुआ है. जानकारी के अनुसार हरिहरगंज पिपरा सोन नदी से कई दिनों से अवैध रूप से बालू की ढुलाई ट्रैक्टर के द्वारा की जा रही थी. इसकी सूचना स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा थाना प्रभारी को दी जा रही थी. बुधवार की रात्रि में बालू लोड का ट्रैक्टर आ रहा था की ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को पकड़ा एवं कई ट्रैक्टर चालाक लेकर फरार भी हो गए वही 1 को पकड़कर ग्रामीणों ने थाना को सुपुर्द कर दिया. वही ग्रामीणों ने बताया कि दर्जनों गाड़ियां रात भर बालू लेकर जाते हैं।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating