मुहर्रम शांति व सौहार्दपूर्ण तरीके से कर्बला के मैदान में पहलाम के साथ हुआ संपन्न!
भंडरीया से संवाददाता सत्येंद्र कुमार केसरी उर्फ टेम्पु की रिपोर्ट

भंडरिया प्रखंड क्षेत्र में हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मनाया जाने वाला पर्व मुहर्रम शांति व सौहार्दपूर्ण तरीके से कर्बला के मैदान में पहलाम के साथ संपन्न हो गया। भंडरिया, मदगड़ी, चिरैयाटांड़, बघवार, कंजिया एवं बिरगांवां गांव से ताजिया अखाड़ा सीपड़ के साथ जुलूस में लोग कंजिया मिलन स्थल पर पहुंचे। वहां अखाड़ा ताजिया का मिलान किया गया। मिलान स्तर पर लाठी, डंडा, तलवार ,भाला से करतब दिखाए गए । इस दौरान लोग या अली ,या हुसैन आदि नारे लगा रहे थे। इस मौके पर करचाली जमा मस्जिद में कुर्आनखानी एवं मिलादपाक का आयोजन किया गया। कमिटी द्वारा लंगर बांटी गई । इस मौके पर मौलाना मुख्तार आलम ने कहा कि मोहर्रम पर्व हजरत इमाम हुसैन की शहादत याद में मनाई जाती है ।मोहर्रम पर्व आतेही हजरत इमाम हुसैन की कर्बला की दास्तान यादें ताजा हो जाती है। शाम को अपने अपने गाँव के करबला के मैदान में पहलाम के साथ मुहर्रम पर्व संपन्न हो गया।इस मौके पर मुफ्ती काशिफ रजा, मौलाना इकबाल ,हाफिज व कारी अशफाक आलम, हाजी सलामत्तुल्लाह , हाजी अमीम, जुबेर नसीम, ऐनुल हसन, तौसीफ अहमद ,सैफ अहमद सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating