0 0
शांति सौहार्दपूर्ण के साथ संपन्न हुआ मोहर्रम का त्यौहार। - Garhwa Drishti

Read Time:4 Minute, 1 Second

विशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट

बिशुनपुरा (गढ़वा) मुस्लिम धर्मावलम्बियों का त्यौहार मोहर्रम शनिवार को दसवीं पहलाम मनाने के साथ प्रखंड के पतिहारी, मधुरी, पतागड़ा, अमहर गाँव में आपसी भाईचारे के साथ शांति सौहार्द पूर्ण संपन्न हुआ। यह मोहर्रम का त्यौहार 19 जुलाई की शाम से शुरुआत होकर 29 जुलाई की शाम संपन्न किया गया। मुस्लिमों की माने तो यह त्यौहार गम का त्यौहार है। इसी माहे मोहर्रम में इमामे हसन हुसैन और उनके घर वालों की ईमान बचाने के एवज में बीमार बुजुर्ग जैनुल आबेदीन को छोड़कर उनके तमाम घरवालों को यजीदीयो के द्वारा सर कलम कर शहीद किया गया था। उसी त्याग, बलिदान एवं शहादत को याद कर ताजिया, शिपड, दुलदुल, इस्लामिया झंडा के साथ या हसन, या हुसैन कह कर मातम मनाया जाता है।
विदित हो कि हजरत इमाम की शहादत में मुहर्रम पर्व को लेकर प्रखंड के विभिन्न गांव में शांतिपूर्ण जुलूस निकाली गई। जहां फैजल इस्लाम कमिटी बिशुनपुरा, अंजुमन कमेटी अमहर, इंतजामिया कमिटी पतागाडा़, इस्लामियां मोमिन कमिटी मधुरी,पतिहारी, पिपरी कला द्वारा ताजिया सिपड गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से निकाली गई। इस दौरान मोहर्रम के जुलूस बिशुनपुरा पुरानी बाजार कदमी सिपड को लेकर गांधी चौक पहुंचे जहां विभिन्न गांवों से आए ताजिया एवं सिपड से मिलान किया गया। वही मिलन के बाद कोचेया, महुली होते हुए अमहर गांव स्थित कर्बलाह पर पहलाम कर जुलूस समाप्त की गई। शुरू से लेकर अंत तक जुलूस में या अली या हुसैन से लोग नारे लगा रहे थे। जुलूस में बुड्ढे ,बच्चे लाठी, डंडे और तलवारबाजी से अपना करतब दिखा रहे थे। मुहर्रम पर्व की खास बात यह है कि बिशुनपुरा पुरानी बाजार में हिंदुओं के द्वारा सिपड कदमी रखा जाता है। इसके बाद मान्यता के अनुसार कदमी सीपड से विभिन्न गांवों से आए ताजिया सिपड एवं झंडे को मिलान किया जाता है। उसके बाद हिंदुओं द्वारा बनाया गया कदमी सिपड को जुलूस में सबसे आगे रखा जाता है। जहां जुलूस में दोनों समुदाय आपसी भाईचारे का मिसाल बने रहते हैं। मोहर्रम जुलूस के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी बुधराम सामद, अंचल कर्मचारी जय प्रकाश गुप्ता,जेई मनोज कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक निमिर हेस्सा का योगदान रहने की बात बताई गई साथ ही समाजसेवी सह जेएमएम नेता शंभू चंद्रवंशी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि चंदन मेहता, बिशुनपुरा पंचायत मुखिया प्रतिनिधि प्रवीण कुमार यादव, अमहर मुखिया ददन सिंह, पतिहारी मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना अंसारी, सारांग मुखिया प्रतिनिधि पंकज कुमार सिंह का भी योगदान रहा।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress