1 0
सीओ के सेवानिर्वित होने के बाद प्रखंड कार्यालय में हुआ विदाई समारोह! - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 12 Second

अनूमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना- सीओं सतीश कुमार सिन्हा सोमवार को सेवानिवृत हो गए।उनके सेवानिवृति के बाद प्रखंड सह अंचल कर्मीयों की ओर से समारोह पूर्वक विदाई दिया गया।
इस अवसर पर श्री बंशीधर नगर एसडीएम आलोक कुमार ने कहा कि सतीश सिन्हा अनुमंडल के बेहतरीन अधिकारियों में से एक थे। इन्होंने दी गयी जिम्मेवारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ किया।।इतनी बड़ी संख्या में आम लोगो की उपस्थिति इनकी लोकप्रियता बया करने को काफी है। निवर्तमान सीओ श्री सिन्हा ने कहा कि उन्होंने आम जनों की कठिनाइयों को दूर करने की हरसंभव कोशिश की।लेकिन एनएच का काम पुरा नही कर सका जिसका मुझे अफसोस है ।उन्होंने कहा कि यहां के लोगो से मिले सम्मान को वे कभी भूल नही पाएंगे। प्रमुख करुणा सोनी ने कहा कि इनके व्यक्तित्व का हर पहलू अनुकरणीय है। बीडीओ ललित प्रसाद सिंह ने कहा कि इनका 25 महीने का कार्यकाल काफी सराहनीय रहा। इनके कुशल नेतृत्व में विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने में काफी मदद मिली। कार्यक्रम को नगर उंटारी सीओ अरुण एक्का, सीआई राजकुमार सिंह, मुखिया संघ के अध्यक्ष अजीत कुमार पांडेय ,बीससूत्री उपाध्यक्ष मंसूर अंसारी ,विधायक प्रतिनिधि पंकज सिंह,रोजगार सेवक रोहित शुक्ला,अमीन कुंदन ठाकुर सहित कई लोगो ने सम्बोधित किया। मौके पर निवर्तमान सीओ की धर्म पत्नी,पुत्री सहित बड़ी संख्या में रैयत मौजूद थे।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress