मेरी मिट्टी मेरा देश अभियान के तहत प्रखण्ड के सभी ग्यारह पंचायतो में कार्यक्रम का हुआ आयोजन!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना – मेरी मिट्टी मेरा देश अभियान के तहत प्रखण्ड के सभी ग्यारह पंचायतो में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शहीद स्मारिका पट्ट का अनावरण,वृक्षारोपण,मिट्टी संग्रहन एवं राष्ट्रगान से सम्बंधित गतिविधिया आयोजित की गयी। मड़वनिया एवं सिलीदाग और रमना पंचायत पंचायत भवन के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बीडीओ ललित प्रसाद सिंह ने उपस्थित लोगों को भारत को विकसित राष्ट्र बनाने,गुलामी की मानसिकता को जड़ से निकाल फेकने,देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करने,एकता ओर एकजुटता के लिए कर्तव्यवद्ध रहने,नागरिक का कर्तव्य निभाने,देश की रक्षा करने वालो का सम्मान करने तथा 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने का सपना साकार करने की शपथ दिलायी। मौके पर प्रमुख करुणा सोनी,मड़वनिया मुखिया स्वीटी वर्मा,सिलीदाग मुखिया अनिता देवी,पंचायत सचिव बिनोद राम, रोजगार सेवक धर्मेंद्र कुमार,आलोक तिवारी,जेई मनदीप प्रसाद,दिलीप ठाकुर,ब्रजेश कुमार,अलीजान अंसारी,विवेक पाठक सहित कई लोग मौजूद थे। इधर कर्णपुरा पंचायत अंतर्गत मवि रोहिला के प्रांगण में स्कूली बच्चों के बीच खेल-कूद प्रतियोगित का आयोजन किया गया।जिसमें विजयी प्रतिभागियों को मुखिया अजित पांडेय एवं पंचायत सचिव सुरेंद्र सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।मौके पर स्कूल के शिक्षक एवं छात्र मौजूद थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating