झारखंड हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला , छठी जेपीएससी से नियुक्त 326 पदाधिकारीयो का भविष्य अधर में।
सी के मेहता की रिपोर्ट
विदित हो की गत मार्च 2020 में हेमंत सोरेन की नेतृत्व वाली सरकार ने 6th जेपीएससी से सबंधित हाईकोर्ट में लंबित मुद्दों व फैसलों को दरकिनार करते हुए जल्दीबाजी में पहले रिजल्ट दिया फिर चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति कराई ।सभी ने लगभग दो वर्षो से विभिन्न पदों पर सेवा दी ।और आज का हाई कोर्ट का फैसला उन चयनित अभ्यर्थियों के उज्जवल भविष्य को एक झटके में ही खत्म कर दिया । वैसे 6 th जेपीएससी का विवादो से पुराना नाता रहा है यह शुरू से ही विवादो में रहा है कभी उम्र सीमा को लेकर तो कभी पाठ्यक्रम को लेकर तो कभी रिजल्ट को लेकर । लगता है यह दुनिया का एक मात्र पीएससी का परीक्षा होगा जिसके पीटी के तीन बार रिजल्ट जारी हुए , मेंस परीक्षा में जितने विद्यार्थी शामिल हुए उनके लगभग पांचवे भाग विद्यार्थी का ही रिजल्ट जारी हुआ ।सरकार ने जैसे तैसे अपने कार्यकाल में जेपीएससी परीक्षा को क्लियर करने का श्रेय लेने के लिए नियक्ति पत्र तो दे दी पर आज उनकी नौकरी छीन गई।
अब सवाल है सरकार और जेपीएससी जैसी राज्य की सबसे बड़ी संस्था के प्रति अभ्यर्थियों के विश्वास का भरोसे का ।सरकार और इतनी बड़ी संस्था के इस तरह के निर्णय क्रियाविधि व अन्त में हाईकोर्ट का निर्णय सब के सब चौकाने वाले हैं।इतनी बड़ी गलती के आखिर दोषी कौन चयनित अभ्यर्थी या जेपीएससी या फिर सरकार ।आज की हालत ऐसी है झारखंड में की कौन कब तक नौकरी करेगा कहा नहीं जा सकता ।यहा सरकार बदलेगी नियुक्ति नियमावली बदलेगी अगर कुछ नही बदलेगी तो सिर्फ झारखंड के भोले भाले प्रतियोगी छात्रों का किस्मत । आगे क्या होगा वक्त बताएगा ।पर फिलहाल सुधार की गुंजाइश कम ही है क्योंकि अभी भी भाषाई मुद्दा चरम पे है जो नियुक्ति प्रक्रिया में बाधक हो सकती है।
More Stories
वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति की विफलता, महंगाई एवं फीकी पड़ी त्योहार की रौनक
गढ़वा, झारखंड । प्रदेश प्रतिनिधि झारखंड प्रदेश कांग्रेस, अभिजीत कमल ने वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति...
डीजीपी ने सीआरपीएफ अशोक यादव को क्यों चार बार सम्मानित करना पड़ा
सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट राजस्थान में एक वीर ऐसा ही भी है, जिससे बड़े-बड़े नक्सली कांपते...
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 18 लाख की ठगी,एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
देवानंद कुमार शर्मा की रिपोर्ट धनबाद। रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो ठगों ने निरसा थाना क्षेत्र के...
पलामू में अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महासभा का हुआ आयोजन!
ज्वाला कमलापुरी की रिपोर्ट अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य प्रादेशिक सभा का आयोजन पलामू के चैनपुर में समस्त कमलापुरी समाज के...
Average Rating