0 0
विधायक भानु प्रताप शाही ने 3करोड़ 84 लाख कि लागत से सड़क का किया शिलान्यास। - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 46 Second

रामानन्द प्रजापति की रिपोर्ट

सगमा: भानु प्रताप शाही ने सगमा प्रखण्ड के चैनपुर गांव में सड़क का शिलान्यास किया गया। आपको बताते चलें कि रविवार के दिन विधायक भानु प्रताप शाही के द्वारा मकरी चौराहा पर 3 करोड़ 84 लाख रुपए की लागत से मकरी से चैनपुर होते हुए उत्तर प्रदेश सिमा तक लगभग चार किलोमीटर सड़क निर्माण का शिलान्यास गांव के बुजुर्ग राम वृक्ष ठाकुर, जिप सदस्य अंजू यादव, मुखिया इंद्रजीत कुशवाहा के साथ विधायक ने पूजा पाठ के बाद नारियल फोड़ कर किया। शिलान्यास के बाद चैनपुर गांव स्थित मध्य विद्यालय के समीप विशाल शिलान्यास सभा का आयोजन किया गया। उक्त सभा को संबोधित करते हुए विधायक भानु प्रताप शाही ने हेमन्त सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि झामुमो व कांग्रेस गठबंधन की सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में लिप्त है, स्थिति यह है कि प्रखण्ड अंचल से लेकर जिला राज्यस्तर तक लूट मचा हुआ है ।
इस सरकार में बिना रिस्वत दिए कोई काम नही हो रहा है। जनता सब देख व समझ रही है, प्रदेश की जनता आने वाले समय मे सबक सिखाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि सगमा प्रखण्ड का जन्म मेरे कार्यकाल में हुआ था। इसे सजाने व सवारने कि जिम्मेवारी भी हमारी है। सगमा की जनता द्वारा किए गए मांगों को पूरा किया गया अब बहुत जल्द दशहरा पूजा के अवसर पर सोनडीहा के मलिया नदी पल का शिलान्यास किया जाएगा। इस दौरान दर्जनों लोगों ने विभिन्न पार्टी से टूटकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया। शामिल होने वालों की विधायक द्वारा अंग वस्त्रम व माला पहनाकर स्वागत किया गया ।साथ ही असहाय व विधवा महिलाओं को साड़ी वितरण किया गया जबकि पढ़ने वाले बच्चों के बीच कॉपी कलम का वितरण हुआ ।सभा को संबोधित करने वालो में मुख्यरूप से भगत दयानंद यादव पूर्व जीप सदस्य नन्दगोपाल यादव भाजपा के वरिष्ट नेता राजेश जयसवाल सांसद प्रतिनिधि राजेन्द्र प्रसाद यादव बीरबल मुखिया इंद्रजीत कुशवाहा, विनोद कुमार राम, इंद्रमणि जयसवाल का नाम शामिल है ।पार्टी कार्यकर्ताओं में बब्लू ठाकुर, राजेश बैठा ,दिनेश शर्मा, राजू गुप्ता, नीलम ठाकुर, संतोस कुशवहा,हीरा यादव, योगेंद्र प्रसाद यादव, राजेश यादव, ताराचंद यादव, सुरेश प्रसाद यादव, रामेन्द्र मिश्रा,प्रताप यादव,रविरंजन यादव, का नाम मुख्यरूप से शामिल है। सभा का संचालन मण्डल अध्य्क्ष दिलीप कुमार यादव के द्वारा किया गया।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress