भंडारिया में ईद मिलादुन्नबी हर्षोल्लास के साथ संपन्न, जुलुस में शामिल हुए लोग!
भंडरिया से सतेन्द्र कुमार केशरी की रिपोर्ट
भंडरिया प्रखंड क्षेत्र में मुसलमानों का महत्वपूर्ण पर्व ईद मिलादुन्नबी हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। इस मौके पर करचाली, भंडारिया, मदगड़ी, चिरैयाटांड़ में ईद मिलादुन्नबी की जुलूस निकाली गई । जुलूस में छोटे बड़े सभी लोग शामिल हुए। जुलुस में लोग बारह रब्बीउल अव्वल का झंडा बैनर लिए नाते पाक और दरूदो सलाम पढ़ रहे थे। करचाली मदरसा से भी जुलुस निकली जो पक्की सड़क से होते हुए छतवा मदरसा तक गई। छतवा मदरसा में मिलाद पाक का आयोजन किया गया। और लंगर बांटी गई। भंडारिया करचाली,मदगड़ी एवं चिरैयांटांड के मस्जिद में भी मिलाद पाक का आयोजन किया गया। इस मौके पर मौलाना मुफ्ती काशिफ राजा ने कहा कि सभी पर्व से बड़ा पर्व ईद मिलादुन्नबी का पर्व है। इस दिन पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लाहो अलैहि वसल्लम दुनिया में तशरीफ लाए थे । उनकी पैदाइश की खुशी में इस दिन ईद मिलादुन्नबी के पर्व मनाया जाता है। इस मौके पर मौलाना इकरार अहमद, हाफिज अशफाक आलम,खुर्शीद आलम एतराम आलम फरहद खान ननकू मियां हदीस अहमद तैजुल खान मुबारक खान मुमताज खान इम्तियाज़ खान यासीन अंसारी, हाजी सलामतुल्लाह, हाजी वाजुद्दीन ,ऐनुल हसन ,जुबेर नसीम आजम ,मुबारक हुसैन, सज्जाद सिद्दीकी सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating