ईद उल मिलादुनबी के अवसर पर मझिआंव निकाला गया भव्य जुलूस।
मझिआंव से अमित कुमार की रिपोर्ट
मझिआंव: ईद उल मिलादुनबी के अवसर पर गुरुवार को मझिआंव एवं जोगीबीर से भव्य जुलूस निकाली गई। जो पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की पैदाइशी के बर्सी पर युवा कलाकार गुड्डू रंगसाज ,सोनु रंगसाज ,नुरे आलम,मो:समीम अंसारी, सरताज अंसारी, इंतखाब हुसैन, ताहिर अंसारी, परवेज अंसारी, तस्लीम अंसारी ,सोनू खलीफा हलीम अंसारी, सहित अन्य कलाकारों के द्वारा काबा शरीफ एवं मदीना शरीफ की आकृति का बनाया गया शैलाब, जिसे जुलुस में शामिल किया गया जो काफी लोगों के द्वारा देखने पर प्रशंसा करते पाए गए। जुलूस में झंडा एवं खाने काबा का मकबरा, के झांकी डीजे के साथ निकाली गई। जो मेंन रोड, बस स्टैंड,मेन बाजार ,ब्लॉक रोड होते हुए प्रखंड कार्यालय के समिति स्थित कर्बला के पास यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस पर्व को लेकर जुलूस में आकर्षक ढंग से सजाया हुआ रथ जो शोभा बढ़ा रहा था । मस्जिद को भी आकर्षक ढंग से फूल मालाओं से एवं बिजली से जगमगाया गया। इस जुलुस का नेतृत्व मझिआंव जामा मस्जिद के मौलाना सिद्दीक रज्जा,के द्वारा किया गया ,ईस मौके पर सदर मंसूर खां, सदर , मुस्ताक अंसारी, नायाब सदर सरताज अंसारी, व मेंबर नुरे आलम अंसारी, शहीद अंसारी, तस्लीम अंसारी परवेज़ अंसारी, समशेर अंसारी, इंतखाब हुसैन, परवेज़ अंसारी (गोल्डन),जोगी वीर मस्जिद के मौलाना असलम, सदर नेयाज अंसारी, गुड्डू रंगसाज,नौशाद खां,शमशाद खां,सकील अंसारी, शाहिद अंसारी, तस्लीम अंसारी , सरताज अंसारी, सुखाड़ी मियां इसराईल खां,आजाद अंसारी, नईम अंसारी,हैदर अंसारी, पिंटू खां, जिया उल हक खां,मयुनुदीन अंसारी,कलिम अंसारी,मो: मुस्लिम अंसारी, हाजी मजहर सहित काफी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग इसमें भाग लिए।इस मौके पर शांति बनाए रखने के लिए थाना के एसआई विकास कुमार,रंजित कुमार सहित पुलिस बल तैनात थी ।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating