अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट
रमना: पलामू सांसद विष्णुदयाल राम एवं क्षेत्रीय विधायक भानु प्रताप शाही ने गुरुवार को 9 करोड़ 22 लाख रुपये की लागत से बनने वाली रमना-विशुनिया भाया बुलका पथ मरम्मतीकरण कार्य का शिलान्यास जमा दो हाई स्कूल बुलका के समीप संयुक्त रूप से पूजा-अर्चना व शिलापट्ट का अनावरण कर किया। इस अवसर पर आयोजित जन सभा को सम्बोधित करते हुए सांसद ने कहा की पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश मे सड़को का जाल विछाया जा रहा है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत गढ़वा जिला में 32 सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। इनमे 192 करोड़ की सड़को का निर्माण केवल भवनाथपुर विधान सभा मे किया जा रहा है। 2014 के बाद अब तक 18 हजार गावो में बिजली पहुंचाई जा चुकी है। शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार लाने के लिए केंद्र सरकार नई शिक्षा नीति लेकर आई है। सभी गांवों में मूलभूत सुबिधाये पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार लगातार काम कर रही है।विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा की बुलका के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण है। वर्षो से यहां के लोग सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। अब यहां के लोगो को अच्छी सड़क का सपना साकार होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके पूर्व 14 सांसद एवं 14 विधायक बने लेकिन किसी ने बुलका के विकास पर ध्यान नही दिया। उनके प्रयास से ही बुलका जैसे पिछड़े इलाके में इंटर तक कि पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध हो सकी है। वही उनके प्रयास से इस इलाके को डिबरी युग से निजात मिल सकी है। विधायक ने कहा कि झारखण्ड में लुटेरों की सरकार है। 4 सौ की जगह 4 हजार रुपया ट्रेक्टर बालू बिक रहा है। पिछले दो वर्षों से राज्य सुखाड़ के चपेट है लेकिन सरकार को जनता की कोई चिंता नही है। पुलिस को अपराध पर नियंत्रण करने के बजाय ट्रेक्टर पकड़ने में लगा दिया गया है। ऐसे में इस भ्र्ष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जनता को गोलबंद होने की जरूरत है। कार्यक्रम को प्रमुख करुणा सोनी मुखिया अनिता देवी, भाजपा नेता भगत दयानंद यादव,उमेन्द्र यादव, रूप नरायण यादव एवं मनोज सिंह ने सम्बोधित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बलजीत सोनी एवं संचालन विधायक प्रतिनिधि पंकज सिंह ने किया।मौके पर भाजपा नेता विनय चौबे,अजय सिंह, बीडीओ ललित प्रसाद सिंह,सीओ बासुदेव राय, प्रधान सहायक रामानुज शुक्ल,पंचायत सचिव बिनोद राम,आलोक सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।
