पीडीएस दुकानदार व लाभुक के बीच हुआ मारपीट के बाद थाना में पहुंचा मामला!
रामानन्द प्रजापति
गढ़वा जिले भर में राशन वितरण को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों सुने होगे लेकिन आपके बीच अब सगमा प्रखण्ड क्षेत्र के सोनडीहा में पीडीएस दुकानदार व लाभुक के बीच मारपीट के बाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने तक का मामला प्रकाश में आया है ।
उक्त मामला सगमा प्रखण्ड के सोनडीहा गांव के डीलर सोनिया देवी के साथ उसके परिजनों पर सोनडीहा उत्तरी के लाभुक चिंता देवी पति मुनु पासवान के बीच बुधवार की है ।
इसके संबंध में चिंता देवी ने धूरकी थाना में एक आवेदन दिया है। जिसमे चिंता देवी का कहना है कि मैं बुधवार के दिन अपने डीलर सोनिया देवी के पास राशन लेने गई थी महिला सामाख्या सोसाइटी की डीलर सोनिया देवी के द्वारा दो माह का अंगूठा लगाकर एक माह का राशन दिया जा रहा था इस पर मैं बोली कि एक माह का राशन लेने के लिए मैं दो माह पर अंगूठा नहीं लगाउंगी इस पर सोनिया देवी मुझ पर दबाव डालकर दो माह पर अँगूठा लगाने के लिए बोलने लगी इसका मैं विरोध किया तो सोनिया देवी एवम उसके पति उमेश राम सुगनी कुमारी पिता उमेश राम विकास राम पिता विजय राम राजपति देवी पति विजय राम कविता कुमारी पिता विजय राम सभी निवासी सोनडीहा ने मुझ पर जानलेवा हमला करते हुए मेरे बाल पकड़कर घसीटते हुए मारपीट करने लगे इस घटना में मेरे गले में पड़ा चांदी का चैन लगभग सात हजार रुपए भी छीन लिया। इस घटना में मुझे गला दबाकर मारने की कोशिश भी किया गया इस बीच घटना स्थल मर उपस्थित लोगों ने बीच बचाव किया तो मैं वहा से किसी प्रकार भागकर अपना जान बचाई। इसे देखते हुए घटना में शामिल उपरोक्त सभी लोगो पर प्राथमिकी दर्ज कर उचित करवाई करते हुए मुझे न्याय दिलाने की कृपा किया जाए।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating