श्री कृष्ण गौशाला समिति, गढ़वा द्वारा श्री कृष्ण गौशाला परिसर मे आमसभा का आयोजन किया गया था। जो दोपहर एक बजे आरंभ होकर शाम चार बजे तक चला, आमसभा की अध्यक्षता उपेंद्र सिंह जी एवं संचालन रमेश कुमार दीपक ने किया।
आमसभा में निम्नलिखित निर्णय लिया गया।
1. श्री कृष्ण गौशाला के पुनः गढ़वा उपायुक्त एवं पूलिस अधीक्षक संरक्षक बनाए गए एवं गव्य विकास पदाधिकारी तथा पशुपालन पदाधिकारी को कार्यकारिणी समिति का सदस्य बनाया गया।
2. 08/9/2023 को कार्यसमिति द्वारा लिया गया अध्यक्ष ( महेंद्र प्रसाद ) को हटाने तथा पांच सदस्यों की सदस्यता समाप्त करने के निर्णय पर अपनी सहमति दी एवं गौशाला मे कोई रुचि नहीं रखने तथा गौशाला समिति की भूमि पर जबरन कब्जा करने के कारण दिनेश चौधरी ( दुकानदार ) की गौशाला समिति की सदस्यता रद्द किया गया।
3. गौशाला समिति, गढ़वा के रिक्त पड़े अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से बिनोद पाठक जी को अध्यक्ष बनाया गया। तथा वरिष्ठ सदस्य सुखबीर पाल जी द्वारा उन्हें माल्यार्पण कर एवं सभी सदस्यों द्वारा अपनी सीट से
खड़े होकर तालियां बजाकर उनका स्वागत तथा अभिवादन किया गया।
4. गौशाला परिसर में पानी की अनुपलब्धता को आपसी सहयोग से अविलंब दुर कर पानी की ब्यवस्था करने का निर्णय लिया गया।
5. गौशाला समिति के किरायेदारों
के पुराने करारनामा के स्थान पर नया करारनामा ( एग्रीमेंट ) कराने का निर्णय लिया गया।
इस आमसभा में मुख्य रूप से अलखनाथ पाण्डेय, संतोष गुप्ता,
नंदकुमार गुप्ता, सत्येन्द्र दुबे विजय केशरी, कमलेश केशरी,
घनश्याम प्रसाद ( पुतुल जी ), उमेश अग्रवाल, बिनोद प्रसाद, कृष्णा केशरी, चन्दन कुमार,
मनोज पटनायक, मृत्युंजय शौंडिक, सुरेश अग्रवाल, भोला गुप्ता, ओम् केशरी आदि काफी संख्या में लोग उपस्थित थे ।
Read Time:2 Minute, 39 Second