0 0
बलिगढ़ पंचायत भवन में आयुष्मान भव: मेला का हुआ आयोजन। - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 43 Second



केतार प्रखंड क्षेत्र के बलीगढ़ पंचायत के ग्राम बलिगढ़ के पंचायत सचिवालय में आयुष्मान भव: कार्यक्रम के तहत आयुष्मान सभा का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुखिया प्रतिनिधि मनोरंजन प्रसाद गुप्ता एवं ग्राम स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता, CHO केतार, एएनएम कविता कुमारी संयुक्त रूप से दीप प्रजोलित कर किया तत्पश्चात महात्मा गांधी जी के ऊपर फूल माला चढ़कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया इस बीच सभा को संबोधित करते हुए मुखिया प्रतिनिधि ने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनवाना हम सभी के लिए अनिवार्य है इस आयुष्मान कार्ड से 5 लाख तक प्रत्येक व्यक्ति को प्रत्येक साल फ्री इलाज किया जाएगा वही मौके पर उपस्थित स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता ने कहा की आयुष्मान भव: योजना के तहत सभी राशनकार्ड धारी का आयुष्मान कार्ड बन रहा है इसका लाभ सभी को उठाने की जरूरत है अभी तक बहुत लोगों को यह कार्ड बन चुका है कुछ लोग बाकी हैं वही एएनएम बबीता कुमारी ने कहा कि सभी लोगों को आयुष्मान कार्ड बनवाने के साथ-साथ बाल विवाह पर भी रोक लगाने की जरूरत है जो लोग बाल विवाह करते हैं उन पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी इस योजना के अंतर्गत 5 लाख का फ्री इलाज किया जाएगा जो गरीब तबके के लोगों को यह योजना वरदान साबित होगा
आयुष्मान भव कार्यक्रम में उपस्थित एएनएम कविता कुमारी सी एच ओ राधा रितु स्वास्थ्य सहिया एवं सचिव ममता देवी संगीता देवी उषा देवी संगीता देवी ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता पोषण समिति के सभी सदस्य जल समूह सखी मंडल से रिना देवी प्रभा देवी गीता पंकज यादव संजय बैठा नरेन्द्र कुमार अशोक सिंह काफी संख्या में उपस्थित थे

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed with WordPress