क्षत्रिय समाज के निर्दोष युवा सोनू सिंह को फंसाना निंदनीय- सिंटू सिंह
पांडू पलामू जिला ब्यूरो चीफ लवकुश कुमार सिंह की रिपोर्ट
जिले के पांडू प्रखंड अंतर्गत डालाकाला पंचायत के ढाचाबार में लगे डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त मामले में सोमवार के दिन क्षत्रिय जागृति मंच पांडू इकाई की बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष श्री अविनाश कुमार सिंह (सिंटू सिंह) जी ने की. मौके पर श्री सिंह ने कहा बाबा साहब की मूर्ति खंडित करना निंदनीय है. बाबा साहब हम सभी के प्रेरणा स्रोत हैं. दोषियों पर कार्रवाई निश्चित रूप से होना चाहिए परंतु अपनी निजी स्वार्थ के लिए किसी को फसाना कहीं से उचित नहीं है. आगे उन्होंने कहा इसी गांव के निर्दोष सोनू सिंह को इस पूरे मामले में जानबूझकर फसाया जा रहा है.ढाचाबार निवासी सोनू सिंह जी प्रथम दृष्टया साक्ष्य के आधार पर निर्दोष हैं.
उन्हें व्यक्तिगत राजनीतिक साजिश के तहत फंसाने की क्षत्रिय जागृति मंच निंदा करता है.
इस विषम परिस्थिति में क्षत्रिय समाज पूरी मजबूती से सोनू सिंह के साथ खड़ा है.इस पूरे मामले में उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए एवं जांचों उपरांत जो बात सामने आएगी उसके आधार पर निश्चित रूप से कार्रवाई होनी चाहिए.मौके पर भाई गोविंद सिंह, उंटारी रोड के पूर्व जिप सदस्य मनोज सिंह, उपेंद्र सिंह, प्रद्युम्न कुमार सिंह, विजय सिंह, ब्रजभूषण सिंह, सुनेश्वर सिंह, श्याम सुंदर सिंह, अरविंद सिंह, मुन्ना सिंह, सुशील सिंह, सुदर्शन सिंह, सुनील सिंह, प्रमोद सिंह, भरत सिंह, राजकुमार सिंह, महेंद्र सिंह, सोनू सिंह, विकास सिंह, पंकज सिंह, कपिल सिंह, बिमलेश सिंह, अजय सिंह सहित मझिआंव, मुरमा, मलवारिया, सिड़हा के क्षत्रिय समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे.
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
शिव शांति संघ बरलोटा में कलश स्थापना एवं माँ दुर्गा पूजन का शुभारंभ धूमधाम से
मेदिनीनगर। नवरात्र के पावन अवसर पर शिव शांति संघ, बरलोटा में कलश स्थापना एवं माँ दुर्गा पूजन का शुभारंभ बड़े...
मेदिनीनगर में वरिष्ठ नागरिक मंच पलामू का प्रथम सम्मान समारोह, समाज सेवा व सांस्कृतिक विरासत संरक्षण का लिया संकल्प
मेदिनीनगर। स्थानीय टीवी टावर रोड बैरिया स्थित होटल ब्लू बर्ड सभागार में वरिष्ठ नागरिक मंच पलामू के तत्वावधान में प्रथम...
सरकारी मोबाइल पर पारिवारिक डीपी नहीं चलेगी: डीआईजी पलामू
मेदिनीनगर। पलामू प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक नौशाद आलम ने लातेहार, गढ़वा और पलामू जिलों के समस्त थाना प्रभारियों, पिकेट, पोस्ट...
पलामू में कोयल नदी की तेज धार में फंसा बुजुर्ग
इधर, पलामू के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोलहुआ गांव के समीप कोयल नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि हो...
अक़ीदत के साथ अदा की गई ईद उल फितर की नमाज
परवेज़ आलम की रिपोर्ट आज पुरे देश मे अक़ीदत के साथ अदा की गई ईद उल फितर की नमाज और...
Average Rating