पाचाडुमर सरकारी बालू घाट पर रात्रि में अवैध रूप से डंप किया गया बालू!
गढ़वा जिला के केतार प्रखंड के पाचाडुमर गांव में जेएसएमडीसी के द्वारा संचालित एकमात्र सरकारी बालू घाट पर बगैर प्रशासनिक अनुमति मिले रात्रि में अवैध रूप से बालू डंप करने का मामला प्रकाश में आया है। यहां गत मंगलवार की रात्रि में 6 से 8 ट्रैक्टर बालू सोन नदी से उठाकर भंडारण स्थल पर भंडारीत कर दिया गया। इधर इस घटना की सूचना जैसे ही स्थानीय लोगों को मिली, लोग आश्चर्यचकित रह गये. बालू घाट के आस-पास के ग्रामीणों ने बताया कि एमडीओ बहाल नहीं होने के कारण पिछले कई महिनों से सोन नदी से बालू उठा पूरी तरह से बंद है. इसके बावजूद अचानक किसके द्वारा यह बालू डंप कर दिया गया. ग्रामीणों ने नाम नहीं छापने के शर्त पर बताया कि बालू घाट पर यह खेल घाट पर प्रतिनियुक्ति कर्मियों के मिली भगत से होता है. उक्त कर्मियों के द्वारा बालू माफियाओं से भंडारीत बालू से अधिक चालान बुक कर के बिक्री कर दी जाती है. जिसे मेंटेन करने के लिये अवैध रूप से बालू डंप कर बालू की मात्रा पूरा की जाती है. इधर बालू घाट प्रभारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि रात्रि में हम लोग घाट से दूर डेरा में रहते हैं. सुबह अवैध रूप से 6-8 ट्रेक्टर बालू डंपिंग पाया गया है. उन्होंने बताया कि यह बालू जय हनुमान कंस्ट्रक्शन के कर्मियों के द्वारा डंप किया गया है. जो पूरी तरह से गलत एवं अवैध है. इसकी जानकारी विभाग के अधिकारियों को दे दी गई है. साथ ही इस पर प्राथमिक की दर्ज करने के लिए थाने में आवेदन दिया जायेगा. परंतु मजे की बात यह है कि उक्त मामले के दो दिन भी जाने के बाद भी अभी तक किसी तरह की प्राथमिक की दर्ज नहीं की गई. बल्कि गुरुवार को उक्त अवैध रूप से भंडारीत की गई बालू को पहले से डम्प की गई. बालू में मिक्स कर दिया गया।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating