सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में सबसे ज्यादा अबुआ आवास के लिए आया आवेदन!
भंडरीया से संवाददाता सत्येंद्र कुमार केसरी उर्फ टेम्पु की रिपोर्ट

भंडारिया में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में लोगों द्वारा 1000 आवेदन प्राप्त हुआ है इनमें सबसे अधिक 500 आवेदन अबुआ आवास के लिए प्राप्त हुआ है। इसकी जानकारी देते हुए वीडियो अमित कुमार ने कहा कि प्राप्त आवेदनों में से कुछ आवेदन को ऑन स्पॉट संवाद संपादित कर दिया गया है। शेष आवेदनों पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी आवेदनों को ऑनलाइन कर दी गई है। इस कार्यक्रम में अबुआ आवास के अलावे राशन कार्ड के लिए 44,पेयजल के लिए 28,आयुष्मान कार्ड के लिए 74,वृद्धा पेंशन के लिए 100,राजस्व विभाग में 16,जॉब कार्ड के लिए 31,पंचायती राज कार्यालय में 50,पशुपालन विभाग में 7,शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों में आवेदन प्राप्त हुआ है। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के स्टाल लगाए गए थे। इनमें 70 लोगों को निशुल्क इलाज कर दवा दी गई। भंडारिया रेफरल अस्पताल के प्रखंड लेखा प्रबंधक सुनील कुमार ने कहा कि इस कार्यक्रम में 10 टीवी मरीजों को 10 अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा गोद लिया गया है। गोद लिए लोग अपने निजी खर्चे से उक्त मरीजों के इलाज एवं पोषक आहार मुहय्या कराएंगे । इस मौके पर वीडियो अमित कुमार, राकेश भूषण सिंह, मनरेगा बीपीओ रवि शंकर, प्रभारी पंचायती राज पदाधिकारी मोजेश किस्पोट्टा, प्रखंड सहायक, मुखिया विनय सिंह, शिक्षा विभाग के बीआरपी शमशेर अंसारी, सीआरपी सत्यनारायण यादव, लेखापाल धनंजय गुप्ता, कंप्यूटर ऑपरेटर संतोष कुमार, विवेक कुमार तिवारी, मनरेगा लेखपाल प्रियंका कुमारी, सहित काफी संख्या में लोग सामिल थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating