एनएच-75 पर पिकअप वैन के चपेट में आने से एक युवक की मौत, चार घायल!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना- एनएच-75 पर मवि सिलीदाग-एक के समीप पिकअप वैन के चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी है जबकि चार युवक घायल हो गये है। घटना शुक्रवार की रात लग्भग 8;00 बजे की है। जानकारी के अनुसार पांच दोस्त अपने एक परिचित के घर तिलक समारोह में भाग लेने एक साथ सड़क किनारे पैदल जा रहे थे। इसी बीच पीछे से एक तेज रफ्तार पिकअप वैन सभी को रौंदते हुए आगे निकल गयी। इस दौरान पिकअप के चपेट में आने से जख्मी होकर सभी लोग सड़क पर कराहने लगे। तिलक समारोह में भाग लेने आये अन्य लोगो की मदद से सभी घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।जहां प्रारम्भिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया। जहाँ इलाज के दौरान गम्भीर रूप से घायल मझिगवां गांव निवासी विष्णुदेव मेहता का 19 वर्षीय पुत्र विकास कुमार मेहता ने दम तोड़ दिया।जबकि इसी गांव के सतीश मेहता का पुत्र शुभम मेहता, रविंद्र उर्फ लड्डू मेहता का पुत्र अभिषेक मेहता,अनिल मेहता का पुत्र आर्यन मेहता एवं रामख्याल मेहता का दामाद सोनू मेहता का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। उक्त चारो युवकों की स्थिति खतरे से बाहर बतायी जा रही है।इधर घटना की सूचना मिलते ही रात में सदर अस्पताल पहुंचकर जिप अध्यक्ष शांति देवी ने घायलों के इलाज की मुक्कमल व्यवस्था करवायी। साथ ही विकास का अंत्यपरीक्षण करवाकर शव को घर भिजवाया।इधर शव के घर पहुंचते ही परिजनों के चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया।इधर घटना को अंजाम देने के बाद पकड़े जाने के भय से चालक कुछ दूर पर वाहन खड़ी कर फरार हो गया।जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। इधर उक्त स्थल पर लगातार हो रही मौत से लोग दहशत में है। जिसे देखते हुए मुखिया स्वीटी वर्मा ने मिडिल स्कूल,स्वास्थ्य उप केंद्र एवं पंचायत भवन के समीप मुख्य सड़क पर स्थायी ब्रेकर बनवाने की मांग जिला प्रशासन से की है।इधर सुरक्षा की दृष्टिकोण से पुलिस की ओर से अस्थायी ब्रेकर की व्यवस्था कर दी गयी है।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating