0 0
कसौधन वैश्य समाज गढ़वा के लोगों ने विभिन्न मुद्दों पर किया विचार विमर्श। - Garhwa Drishti

Read Time:4 Minute, 47 Second

कसौधन वैश्य समाज, गढ़वा के अध्यक्ष उमेश कश्यप की अध्यक्षता में एक बैठक संघत मोहल्ला शिव मंदिर के प्रांगण में की गई बैठक की अध्यक्षता उमेश कश्यप के द्वारा किया गया और जिसमें समाज के द्वारा विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श कीया गया एवं सभी ने अपने-अपने विचार रखे बैठक का मुख्य उद्देश्य पर चर्चा किया गया।।
*1. 26 जनवरी को झंडो तोलण का कार्य 11:35 में किया जाएगा झंडोत्तोलन श्री केदार नाथ कश्यप (रेहला निवासी) के द्वारा किया जाएगा*
*2. कसौधन समाज गढ़वा के वर्तमान कार्यकाल पूर्ण होने पर चुनाव संबंधित चर्चा हुवा सभी ने अपने-अपने विचार रखें चर्चा के बाद यह कहा गया कि चुनाव मार्च में होली से पहले कर लिया जाएगा*
*3. फ़रवरी में आम सभा का आयोजन करने का निर्णय लिया गया*
समाज में सभी चर्चा के उपरांत कसौधन वैश्य समाज गढ़वा के जिला अध्यक्ष उमेश कश्यप को प्रदेश अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित होने पर समाज के संरक्षक पृथ्वीनाथ कश्यप के द्वारा विजयी माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र दे कर उन्हें सम्मानित किया गया ।एवम समाज के सचिव संतोष कश्यप प्रदेश कोषाध्यक्ष के रूप में निर्विरोध निर्वाचित होने पर समाज के सदस्य सुरेन्द्र कश्यप के द्वारा माला पहनाकर एवम अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।। समाज के पदाधिकारी एवम युवा टीम द्वारा सामुहिक रूप से सप्रेम भेट माँ गढ़देवी का चित्र उपहार स्वरूप दे कर दोनों का सम्मनित किया गया।। और दोनों पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित होने के लिए शुभकामनाएं और बधाई दिया गया।।
अध्यक्ष उमेश कश्यप के द्वारा कहा गया कि उन्हें जो यह दायित्व मिला है इस दायित्व को पूरे तन मन धन से निर्वहन करने का कार्य करेंगे एवं जिस तरह गढ़वा समाज के द्वारा मुझे प्यार और आशीर्वाद मिलता है उसी के दम पर मैं हर कार्य को पूर्ण कर पाता हूं मैं चाहूंगा कि प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते पूरे भारतवर्ष में झारखंड प्रदेश का नाम अग्रिम पंक्ति में सामाजिक कार्य में लिखा जाए ऐसी मेरी सोच है।।
समाज के सचिव संतोष कश्यप द्वारा कहा गया कि प्रदेश के कोषाध्यक्ष पद का जो दायित्व मिला है इस कार्य का निर्वहन मैं पूरी ईमानदारी से करूँगा।।कोषाध्यक्ष पद के लिए कोष कैसे बढ़ाया जाए इस पे मेरा पूरा ध्यान होगा।।
समाज के पूर्व सचिव एवं वर्तमान में राष्ट्रीय संगठन मंत्री अमित कश्यप के द्वारा कहा गया कि समाज के जिला अध्यक्ष उमेश कश्यप सचिव संतोष कश्यप दोनों को इस नए(जिम्मेवारी) पद के लिए बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं।। इस कार्यक्रम पर राष्ट्रीय वैवाहिक सलाहकार मिथिलेश कश्यप, समाज के संरक्षक पृथ्वी नाथ कश्यप,उप सचिव विवेक कश्यप, कोषाध्यक्ष मनोज कश्यप, उप कोषाध्यक्ष मनीष कश्यप, वैवाहिक सलाहकार रंजीत कश्यप, मीडिया प्रभारी आशीष कश्यप, युवा टीम के अध्यक्ष उत्तम कश्यप, सचिव हर्ष सीटू,कोषाध्यक्ष अभिषेक कश्यप मीडिया प्रभारी राहुल कश्यप, सदस्य गोपाल कश्यप, कृष्णा कश्यप, महेंद्र कश्यप, सुरेंद्र कश्यप, संतोष कश्यप (मामा), निशांत राजेश सूरज शिवम् पवन उपस्थित थे।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress