0 0
सिलीदाग तिनमुहान के समीप नवनिर्मित हनुमान मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह हुआ संपन्न। - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 14 Second

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना -प्रखंड के सिलीदाग तिनमुहान के समीप नवनिर्मित हनुमान मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह गुरुवार को संपन्न हुआ। तीन दिनों तक चले इस समारोह के दौरान बच्चों व बुजुर्ग व महिलाओं के अलावा खासकर नवयुवक,युवतियों में आध्यात्म के प्रति आकर्षण दिखा।पारंपरिक वेश धोती कुर्ता धारण कर मस्तक पर त्रिपुंड लगाए युवा वर्ग सक्रिय रहे। आयोजन के दौरान जहां पहले दिन श्रद्धालु महिलाओं ने कलश यात्रा में हिस्सा लिया वहीं दूसरे दिन पवनपुत्र हनुमान जी की मूर्ति के नगर परिभ्रमण के क्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालू शामिल हुए। 24 घंटे का अखंड रामचरितमानस पाठ की सस्वर प्रस्तुति ने वातावरण में भक्ति और सात्विकता का संचार किया। समारोह के आखिरी दिन वैदिक आचार्यों की अगुवाई में पूर्व संरपंच निर्मल कुमार,धनंजय कुमार सिंह सहीत कई लोगो ने शास्त्रोक्त विधान से बजरंगबली के प्रतिमा की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा की।प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न होते ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर की ओर उमड़ पड़ी।वैदिक कार्यक्रम और पूर्णाहुती संपन्न होने के बाद अटूट भंडारा का आयोजन किया गया है।इस अवसर पर पं.बब्लू पाठक ,पंकज कुमार सिंह,लव कुमार सिंह,अजय कुमार सिंह, सतीश कुमार सिंह,फुलेद्र कुमार सिंह सहित कई अन्य लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress