गढ़वा। जायन्ट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के तत्वाधान में स्थानीय ज्ञान निकेतन स्कूल के सभागार में ग्रुप अध्यक्ष कमलेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जायन्ट्स सदस्यो ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सदस्यों ने आम लोगों से अपील किया कि आप सभी अच्छे किस्म के रंग, अबीर, गुलाल से ही होली खेलें। होली का त्योहार सौहाद्र पूर्वक मनायें। किसी के साथ जबरदस्ती से रंग अबीर नहीं लगायें। होली में सभी बुराइयों को होलिका में जला कर आपसी भेदभाव मिटाए। कार्यक्रम में सदस्यों ने होलियाना अंदाज में हास्य व्यंग्य से ओतप्रोत कविता, प्रहसन एवं गीत संगीत की धुन पर झूमते हुए होली मिलन का आनंद लिया। इस अवसर पर जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन सेंट्रल कमेटी के सदस्य अजय कांत पाठक, स्पेशल कमेटी के पूर्व सदस्य विजय केशरी, फेडरेशन 8 के पूर्व अध्यक्ष अलख नाथ पांडेय, विनोद कमलापुरी एवं एम पी केशरी, फ़ेडरेशन 8 के उपाध्यक्ष मनोज केशरी, रूपा गंजी, फेडरेशन पदाधिकारी नंद कुमार गुप्ता, अध्यक्ष कमलेश कुमार गुप्ता, प्रशासनिक निदेशक मोजीबुद्दीन खान, जायन्ट्स गढ़वा के पूर्व अध्यक्ष ध्रुव केशरी, विनोद गुप्ता, दीपक तिवारी, मनोज केशरी(हिंदुस्तान सेनेटरी) सहित ग्रुप सदस्य सुरेश गुप्ता, अवधेश कुशवाहा, मनोज केशरी सन रेडियो, मनदीप प्रसाद, चंदन चंद्रवंशी, सुनील अग्रवाल, चंद्र प्रकाश अग्रवाल, महेंद्र सर्राफ़, अरुण सोनी, लखन सर्राफ़, अशोक गुप्ता, अरविंद तूफानी, अशोक केशरी, रविन्द्र केशरी, पवन केशरी, रवि केशरी, रितेश केशरी, विजय केशरी विजय जनरल, आदि उपस्थित थे।

Read Time:2 Minute, 35 Second