0 0
श्री राम कथा पूजा समिति नरगिर आश्रम गढ़देवी मुहल्ला के द्वारा किया गया बैठक - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 8 Second

गढ़वा । शनिवार को नरगिर आश्रम गढ़वा के गढ़ देवी मोहल्ला के प्रांगण में रामनवमी महा महोत्सव धूमधाम से मनाने हेतु चंदन जयसवाल के अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें पिछले वर्ष की भाती इस वर्ष में अयोध्या के परम पूज्य बाल स्वामी अवधेन्द्र प्रपन्नाचार्य के मुखारविंद से चैत्र प्रतिपदा अष्टमी तक दिव्या राम कथा का आयोजन संध्या 6:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक होना सुनिश्चित हुआ है तथा चैत्र प्रतिपदा 9 अप्रैल 2024 को सुबह 6:00 बजे विशाल एवं भव्य कलश यात्रा एवं नगर प्रबोध का कार्यक्रम होगा कलश यात्रा नरगिर आश्रम गढ़देवी मोहल्ला से निकलेगी जो सहिजना के पी एच डी कॉलोनी तक जाएगी तथा वापसी के पश्चात प्रसाद वितरण किया जाएगा साथ ही साथ 9 अप्रैल दिन मंगलवार को पूजन कलश स्थापना एवं कथा मंच का उद्घाटन होना निर्धारित है प्रतिदिन एकम से अष्टमी तक प्रातः बेला में पूजन एवं मानस पाठ तथा संध्या 6:00 से 10:00 तक कथा का आयोजन किया गया है एवं नवमी को प्रातः 10:00 बजे के हवन के पश्चात भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

श्री राम कथा पूजा समिति(नरगिर आश्रम गढ़देवी मुहल्ला) के द्वारा रामनवमी पूजा के पावन अवसर पर संगीतमय श्री रामकथा आयोजन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में सभी लोगो ने एक सुर में रामकथा को दिव्य एवं भव्य बनाने का संकल्प लिया।

बैठक में मुख्यरूप से डॉ मुरली गुप्ता,अनिरूद्ध शरण,जगजीवन बघेल,सन्नी चन्द्रवंशी,मनीष कमलापुरी,दिलीप श्रीवास्तव,दिलीप पाठक,अजय सिंह,राजेश विश्वकर्मा,अरविंद पटवा,मीरा केशरी,अजय केशरी,
नीतेश कुमार गुड्डू,कुमार रणविजय सिंह,संजय अग्रहरि,धर्मनाथ झा,गौतम चन्द्रवंशी,शिव देव सिंह,विक्की पासवान,हिमांशु कुमार,मुन्ना बघेल,गौतम शर्मा,भरत केशरी,ऋषिकेश पांडेय,कृष्णा केशरी,गुड्डू हरि,छोटे केशरी,नंदू ठाकुर,संतोष चन्द्रवंशी,ब्रजेश कुमार गोलू,शुभम् केशरी,शिवा शर्मा,राजकुमार शर्मा,शान्तनु कुमार,निखिल केशरी,ओमप्रकाश पाठक,सौरभ कुमार,शुभम् चन्द्रवंशी,करण बघेल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress